करोड़पतियों के मामले में भारत 8वां

देश में पिछले कुछ सालों में करोड़पतियों की संख्या में तेजी आई है। इसके चलते रूस, ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस को पछाड़ भारत करोड़पतियों के मामले में दुनियाभर में आठवें स्थान पर पहुंच गया है। न्यू व‌र्ल्ड वेल्थ की ताजा रिपोर्ट की मानें तो देश में 61 करोड़ रुपये (एक करोड़ डॉलर) की संपत्ति वाले ऐसे अति अमीरों की संख्या (जून

By Edited By: Publish:Thu, 07 Aug 2014 08:14 AM (IST) Updated:Thu, 07 Aug 2014 01:01 PM (IST)
करोड़पतियों के मामले में भारत 8वां

नई दिल्ली। देश में पिछले कुछ सालों में करोड़पतियों की संख्या में तेजी आई है। इसके चलते रूस, ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस को पछाड़ भारत करोड़पतियों के मामले में दुनियाभर में आठवें स्थान पर पहुंच गया है। न्यू व‌र्ल्ड वेल्थ की ताजा रिपोर्ट की मानें तो देश में 61 करोड़ रुपये (एक करोड़ डॉलर) की संपत्ति वाले ऐसे अति अमीरों की संख्या (जून, 2014 तक) 14,800 है। इस फर्म की ताजा सूची में शीर्ष दस देशों में अमेरिका, चीन और जर्मनी जैसे विकसित देश हैं। अमेरिका में इनकी संख्या 1,83,000 है। वैसे दुनिया भर में एक करोड़ डॉलर की संपत्ति रखने वाले इन सुपर रिच लोगों की तादाद 4,95,000 है।

टॉप 30 शहरों में मुंबई

करोड़पतियों के शहरों की बात की जाए तो दुनियाभर के शीर्ष 30 शहरों में देश की आर्थिक राजधानी मुंबई शामिल है। मुंबई में इनकी संख्या 2,700 है। यह आंकड़ा जर्मनी के म्यूनिक शहर में करोड़पति लोगों की संख्या के बराबर है। वहीं, 15,400 ऐसे करोड़पतियों के साथ हांगकांग दुनिया में पहले पायदान पर है। इसके बाद न्यूयॉर्क, लंदन और मॉस्को हैं। पिछले दस सालों में 10 लाख डॉलर की संपत्ति वाले लोगों की संख्या 58 फीसद की दर से बढ़ी है, जबकि एक करोड़ डॉलर वालों की संख्या में 78 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

पढ़े: गडकरी की नजर में बजट गरीब देश को अमीर बनाने वाला

धौनी अमीर खिलाड़ियों की सूची में 22वें स्थान पर

chat bot
आपका साथी