IIP Data in August: अगस्त महीने में देश के औद्योगिक उत्पादन में रही आठ फीसद की गिरावट

IIP Data in August देश के औद्योगिक उत्पादन में अगस्त महीने में गिरावट दर्ज की गई है। औद्योगिक उत्पादन में अगस्त महीने में आठ फीसद क गिरावट रही है। यह गिरावट मुख्य रूप से विनिर्माण खनन और विधुत उत्पादन सेक्टर्स के उत्पादन में कमी के चलते देखी गई है।

By Pawan JayaswalEdited By: Publish:Mon, 12 Oct 2020 05:56 PM (IST) Updated:Tue, 13 Oct 2020 07:57 AM (IST)
IIP Data in August: अगस्त महीने में देश के औद्योगिक उत्पादन में रही आठ फीसद की गिरावट
औद्योगिक उत्पादन के लिए प्रतीकात्मक तस्वीर pc: pexels

नई दिल्ली, पीटीआइ। देश के औद्योगिक उत्पादन में अगस्त महीने में गिरावट दर्ज की गई है। औद्योगिक उत्पादन में अगस्त महीने में आठ फीसद की गिरावट रही है। यह गिरावट मुख्य रूप से विनिर्माण, खनन और विधुत उत्पादन सेक्टर्स के उत्पादन में कमी के चलते दर्ज की गई है। आधिकारिक आंकड़ों से सोमवार को यह जानकारी मिली है।

औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त महीने में विनिर्माण क्षेत्र के उत्पादन में 8.6 फीसद की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, अगस्त महीने में खनन क्षेत्र के उत्पादन में 9.8 फीसद और विधुत क्षेत्र के उत्पादन में 1.8 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है।

Index of Industrial Production (IIP) for 𝐀𝐮𝐠 𝟐𝟎𝟐𝟎: 𝐒𝐞𝐜𝐭𝐨𝐫𝐚𝐥 #𝐊𝐧𝐨𝐰𝐘𝐨𝐮𝐫𝐒𝐭𝐚𝐭𝐬#𝐃𝐚𝐭𝐚𝐅𝐨𝐫𝐃𝐞𝐯𝐞𝐥𝐨𝐩𝐦𝐞𝐧𝐭 pic.twitter.com/1xHRIHJN0i

— Ministry of Statistics & Programme Implementation (@GoIStats) October 12, 2020

सेक्टोरल आधार पर आंकड़ों को देखें, तो वित्त वर्ष 2019-20 में अप्रैल से अगस्त के बीच खनन क्षेत्र की आईआईपी 103.3 थी, जो चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में 84.5 रही। इसी तरह विनिर्माण क्षेत्र की आईआईपी वित्त वर्ष 2019-20 में अप्रैल से अगस्त के बीच 130.6 रही थी, जो अब 94.1 रही। इसके अलवा विधुत क्षेत्र में वित्त वर्ष 2019-20 में अप्रैल से अगस्त के बीच आईआईपी 169.9 थी, जो अब 152.3 रही।

एक साल पहले अगस्त, 2019 में देश के औद्योगिक उत्पादन में 1.4 फीसद का संकुचन दर्ज किया गया था। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 'COVID-19 महामारी से पहले के महीनों के IIP के साथ महामारी के बाद के महीनों की IIP की तुलना करना उचित नहीं होगा।'

Index of Industrial Production (IIP) for 𝐀𝐮𝐠 𝟐𝟎𝟐𝟎: 𝐔𝐬𝐞-𝐁𝐚𝐬𝐞𝐝 𝐂𝐥𝐚𝐬𝐬𝐢𝐟𝐢𝐜𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧. #𝐊𝐧𝐨𝐰𝐘𝐨𝐮𝐫𝐒𝐭𝐚𝐭𝐬#𝐃𝐚𝐭𝐚𝐅𝐨𝐫𝐃𝐞𝐯𝐞𝐥𝐨𝐩𝐦𝐞𝐧𝐭 pic.twitter.com/stFLY1AmD6

— Ministry of Statistics & Programme Implementation (@GoIStats) October 12, 2020

मंत्रालय ने आगे कहा, 'कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लगाये गए लॉकडाउन प्रतिबंधों में धीरे-धीरे दी गई राहत के साथ आर्थिक गतिविधियों में सुधार देखा जा रहा है।'

chat bot
आपका साथी