LIVE BLOG

Business News Today May 16 Highlights: शेयर बाजार तेजी के साथ बंद; पेट्रोल और डीजल की मांग बढ़ी

यह Jagran.com का व्यापार से जुड़ा लाइव ब्लॉग है। यहां आपको व्यापार क्षेत्र से जुड़े तमाम अपडेट मिलेंगे। हमारी कोशिश रहेगी कि आपको सबसे पहले जानकारी दी जाए। इसीलिए, हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा खबरों से अपडेट रहें।

Lakshya KumarPublish:Mon, 16 May 2022 08:46 AM (IST) Updated:Mon, 16 May 2022 04:31 PM (IST)
Business News Today May 16 Highlights: शेयर बाजार तेजी के साथ बंद; पेट्रोल और डीजल की मांग बढ़ी
Business News Today May 16 Highlights: शेयर बाजार तेजी के साथ बंद; पेट्रोल और डीजल की मांग बढ़ी

Highlights

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। डिजिटल भुगतान और वित्तीय सेवा कंपनी पेटीएम नए जनरल बीमा लाइसेंस की मंजूरी के लिए आवेदन करेगी, इसमें वह 74 प्रतिशत अपफ्रंट इक्विटी हिस्सेदारी रखेगी। नियामक फाइलिंग में पेटीएम ने यह जानकारी दी है। वहीं, देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में अपने पूंजीगत व्यय को 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 32,000 करोड़ रुपये कर दिया है। इसके अलावा, शेयर बाजार की बात करें तो शेयर बाजार में अस्थिरता जारी है। बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है। ऐसे में व्यापार क्षेत्र की हर लेटेस्ट जानकारी (Business News Today May 16) आपको यहां मिलेगी। यह Jagran.com का व्यापार से जुड़ा लाइव ब्लॉग है। यहां आपको व्यापार क्षेत्र से जुड़े तमाम अपडेट मिलेंगे। अब यह ब्लॉग अपडेट नहीं किया जा रहा है।

16/05/2022
3:45:16 pm

शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद

सेंसेक्स (52,973.84 अंक)
बढ़त- 180.22 अंक या 0.34%

निफ्टी (15,842.30 अंक)
बढ़त- 60.15 अंक या 0.38%

16/05/2022
3:10:59 pm

शेयर बाजार

सेंसेक्स (52,900.46 अंक)
बढ़त- 106.84 अंक या 0.20%

निफ्टी (15,823.75 अंक)
बढ़त- 41.60 अंक या 0.26%

16/05/2022
2:28:27 pm

पेट्रोल और डीजल की मांग कितनी बढ़ी?

मई में अभी तक पेट्रोल की बिक्री पिछले महीने की इसी अवधि की तुलना में 14 प्रतिशत बढ़ी है, जबकि डीजल की मांग 1.8 प्रतिशत बढ़ी है।

16/05/2022
2:20:06 pm

पेट्रोल और डीजल की खपत मई में बढ़ गई

भारत की पेट्रोल और डीजल की खपत मई में बढ़ गई है। इसका कारण आर्थिक गतिविधियों में तेजी, हार्वेस्ट सीजन की शुरुआत और मांग का बढ़ना है।

16/05/2022
1:49:51 pm

यूरोपीय स्टॉक इंडेक्स गिरावट के साथ खुले

एशियाई सत्र के दौरान तेल की कीमतों में गिरावट और जोखिम वाली मुद्राओं के टूटने के बाद यूरोपीय स्टॉक इंडेक्स सोमवार को गिरावट के साथ खुले क्योंकि चीन के अप्रत्याशित रूप से कमजोर आर्थिक आंकड़ों ने विकास में मंदी की आशंकाओं को उजागर किया।

16/05/2022
1:13:30 pm

Adani Group की ईकाई एएमजी मीडिया नेटवर्क्‍स Quintillion Business Media में खरीदेगी 49% हिस्‍सेदारी

अदानी समूह की कंपनी एएमजी मीडिया नेटवर्क्‍स राघव बहल द्वारा संचालित बिजनेस न्‍यूज प्‍लैटफॉर्म Quintillion Business Media में 49 प्रतिशत हिस्‍सेदारी खरीदेगी। कंपनी ने स्‍टॉक एक्‍सचेंजों को यह जानकारी दी है। इससे पहले अदानी एंटरप्राइजेज ने Quintillion Business Media में ही एक छोटी हिस्‍सेदारी लेने के साथ मीडिया बिजनेस में कदम रखा था।

(IANS)

16/05/2022
12:44:00 pm

WhatsApp चैट हो गई है डिलीट तो ऐसे करें दोबारा हासिल

जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

16/05/2022
12:28:32 pm

SBI ने उधारी दर में 0.1% की बढ़ोतरी की

देश के सबसे बड़े ऋणदाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स को 10 आधार अंक या 0.1 प्रतिशत बढ़ा दिया है। यह ऐसा कदम है, जिससे ग्राहकों की ईएमआई में वृद्धि होगी।

16/05/2022
12:18:31 pm

बिटकॉइन और एथेरियम की कीमत में गिरावट

बीते सात दिन में बिटकॉइन 11.65 फीसदी टूटा है। इसकी मौजूदा कीमत (16 मई को 12.13 बजे) 29543.7 देखी गई। वहीं, एथेरियम भी 17.12 फीसदी टूटा है। इसकी मौजूदा कीमत (16 मई को 12.13 बजे) 2022.33 डॉलर दर्ज की गई। बता दें कि अभी दुनिया भर में 10271 क्रिप्टोकरेंसी में कारोबार किया जाता है। क्रिप्टोकरेंसी का मार्केट कैप 1.26 ट्रिलियन डॉलर है।

16/05/2022
12:00:24 pm

भारत की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली सस्ती सीएनजी कारें

इनके बारे में यहां क्लिक करके जानें

16/05/2022
11:27:37 am

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में धोखाधड़ी की राशि 51% घटी

भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने मार्च 2022 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के दौरान धोखाधड़ी की राशि में 51 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की। इस अवधि में धोखाधड़ी की राशि 40,295.25 करोड़ रुपये रही।

16/05/2022
10:59:16 am

घरेलू विकास से भी प्रभावित हो रही है महंगाई

जानें अर्थशास्त्रियों की क्‍या है राय

16/05/2022
16/05/2022
10:16:00 am

ATF की कीमतों में आज फिर हुआ इजाफा

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के अनुसार एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में आज 5 फीसद की बढ़ोतरी की गई है। 1 जनवरी से अबतक ATF की कीमतों में 9 बार वृद्धि हुई है। 1 जनवरी को ATF की कीमत 72,062 रुपये प्रति किलोलीटर थी, जो अब 1.23 लाख रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है।

16/05/2022
9:53:47 am

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की समय से पहले रिडेम्पशन की कीमत तय

आरबीआई ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि मंगलवार को सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) की समय से पहले रिडेम्पशन की कीमत 5,115 रुपये प्रति यूनिट तय की गई है।

16/05/2022
9:32:12 am

शेयर बाजार में तेजी

शेयर बाजार तेजी के साथ खुला है। सेंसेक्स और निफ्टी ऊपर चढ़े हैं। सेंसेक्स 271.78 अंक या 0.51% की बढ़त के साथ 53,065.40 अंक पर है। इसके अलावा, निफ्टी 110.65 अंक या 0.7% की तेजी के साथ 15,892.80 अंक पर है।

16/05/2022
9:11:04 am

कुछ ही देर में खुलने वाला है शेयर बाजार

सेंसेक्स प्री-ओपन में 152.70 अंक या 0.29% की बढ़त के साथ 52,946.32 अंक पर दिख रहा है। अब से कुछ ही देर में शेयर बाजार खुलने वाला है।

16/05/2022
8:55:03 am

नया जनरल बीमा लाइसेंस लेने की तैयारी में Paytm

डिजिटल भुगतान और वित्तीय सेवा कंपनी पेटीएम ने कहा कि वह नए आवेदन के जरिए नए जनरल बीमा लाइसेंस के लिए मंजूरी मांगेगी, जिसका उद्देश्य 74 प्रतिशत अपफ्रंट इक्विटी हिस्सेदारी के साथ बहुसंख्यक शेयरधारिता हासिल करना है।

(पीटीआइ)

chat bot
आपका साथी