जॉब की दिक्कतों के कारण सऊदी अरब से वापस लौटे 4,870 भारतीय

सऊदी अरब में नौकरी की दिक्कतों के चलते करीब 4,870 भारतीय अपने देश वापस लौट आए हैं

By Praveen DwivediEdited By: Publish:Thu, 23 Mar 2017 04:11 PM (IST) Updated:Thu, 23 Mar 2017 04:18 PM (IST)
जॉब की दिक्कतों के कारण सऊदी अरब से वापस लौटे 4,870 भारतीय
जॉब की दिक्कतों के कारण सऊदी अरब से वापस लौटे 4,870 भारतीय

नई दिल्ली। सऊदी अरब में नौकरी की दिक्कतों के चलते करीब 4,870 भारतीय अपने देश वापस लौट आए हैं। विदेश राज्य मंत्री वी के सिंह ने लोकसभा में एक लिखित जवाब में बताया कि मौजूदा समय में एक वर्ग के भारतीय कर्मचारियों को सऊदी की दो कंपनियों में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यह कंपनी सऊदी ओगर और साद ग्रुप हैं।

सऊदी अधिकारियों से बातचीत कर इन भारतीयों को वापस देश बुला लिया गया है। उन्होंने कहा, “यह प्रकिया लगभग पूरी हो चुकी है और अबतक 4870 भारतीय कर्मचारी वापस आ चुके हैं।”

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सऊदी अधिकारियों ने प्रभावित भारतीय कर्मचारियों को विशेष मदद भी मुहैया कराई है, जिसमें रेसिडेंट परमिट (इकामा) के उल्लंघन पर लगने वाले फाइन को माफ करना, एक्सिट वीजा उपलब्ध कराना और भारत के लिए वन वे रिटर्न टिकट देना साथ ही स्पॉनसरशिप का ट्रांस्फर आदि दिए है।

इसके साथ ही प्रायर अप्रूवल कैटेगरी में कुछ विदेशी नियोक्ताओं की भर्ती की गई है ताकि भारतीय कर्मचारी जो सैलरी न मिलने और विदेशी नियोक्ता जिन्हें आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है उनकी समस्याओं का निदान किया जाए।

chat bot
आपका साथी