Gold Rate on 5 Feb: सोने की कीमत में लगातार तीसरे दिन आई अच्छी-खासी गिरावट, चांदी भी फिसली

Gold Rate on 5 Feb भारतीय रुपये में मजबूती और सोने की मांग में कमी आने के चलते भाव में यह गिरावट दर्ज की गई ही।

By Pawan JayaswalEdited By: Publish:Wed, 05 Feb 2020 03:48 PM (IST) Updated:Thu, 06 Feb 2020 08:50 AM (IST)
Gold Rate on 5 Feb: सोने की कीमत में लगातार तीसरे दिन आई अच्छी-खासी गिरावट, चांदी भी फिसली
Gold Rate on 5 Feb: सोने की कीमत में लगातार तीसरे दिन आई अच्छी-खासी गिरावट, चांदी भी फिसली

नई दिल्ली, पीटीआइ। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सोने का भाव बुधवार को 396 रुपये गिर गया है। इस गिरावट से 5 फरवरी यानी बुधवार को सोने का भाव गिरकर 40,871 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। भारतीय रुपये में मजबूती और सोने की मांग में कमी आने के चलते भाव में यह गिरावट दर्ज की गई ही। इससे पहले मंगलवार को सोना 41,267 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव में भी बुधवार को 396 रुपये की गिरावट हुई है। 

दिल्ली में चांदी के भाव में भी बुधवार को गिरावट दर्ज की गई है। चांदी में बुधवार को 179 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है। इससे चांदी की कीमत अब 46,881 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले मंगलवार को चांदी 47,060 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।

भारतीय रुपये की बात करें, तो यह बुधवार को शुरुआती कारोबार में एक डॉलर के मुकाबले 8 पैसे मजबूत होकर 71.17 पर करोबार कर रहा था। घरेलू इक्विटी बाजारों में बढ़त और विदेशी फंड के ताजा इन्फ्लो से रुपये में यह मजबूती आई है।

वैश्विक बाजार की बात करें, सोना और चांदी दोनों ही स्थिर बने हुए थे। सोना 1,554 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने बताया कि चीनी सूचकांकों में स्थिरता और वैश्विक बाजारों में तेजी के चलते सोने की कीमतों में यह गिरावट आई है।

वायदा बाजार की बात करें, तो तीन अप्रैल 2020 के सोने का वायदा भाव एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार दोपहर तीन बजकर 24 मिनट पर 67 रुपये की गिरावट के साथ 39,908 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

chat bot
आपका साथी