Gold Futures Rate : सोने-चांदी की वायदा कीमतों में आई जबरदस्त गिरावट, जानिए क्या चल रहा है भाव

Gold Futures Rate वैश्विक स्तर की बात करें तो ब्लूमबर्ग के अनुसार सोमवार को सोने का हाजिर भाव 0.33 फीसद की गिरावट के साथ 1459.09 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

By Pawan JayaswalEdited By: Publish:Mon, 02 Dec 2019 12:59 PM (IST) Updated:Mon, 02 Dec 2019 03:09 PM (IST)
Gold Futures Rate : सोने-चांदी की वायदा कीमतों में आई जबरदस्त गिरावट, जानिए क्या चल रहा है भाव
Gold Futures Rate : सोने-चांदी की वायदा कीमतों में आई जबरदस्त गिरावट, जानिए क्या चल रहा है भाव

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। सप्ताह के पहले दिन आज सोमवार को सोने और चांदी के वायदा भाव (Futures Price) में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। सोमवार को सुबह 12 बजकर 35 मिनट पर MCX पर पांच दिसंबर 2019 के सोने के वायदा भाव में 0.33 फीसद या 126 रुपये की गिरावट देखी जा रही थी। इस गिरावट से पांच दिसंबर 2019 की सोने की वायदा कीमत 37,905 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड कर रही थी।

चांदी के वायदा भाव में भी सप्ताह के पहले दिन गिरावट देखने को मिल रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच मार्च 2020 का चांदी का वायदा भाव सोमवार सुबह 12 बजकर 40 मिनट पर 0.61 फीसद या 275 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेंड कर रहा था। इस गिरावट से पांच मार्च 2020 का चांदी का वायदा भाव 44,780 रुपये प्रति किलोग्राम पर बना हुआ था।

उधर पांच फरवरी 2020 की सोने की वायदा कीमत में भी सोमवार को गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोमवार सुबह 12 बजकर 43 मिनट पर 5 फरवरी 2020 का सोने का वायदा भाव 0.32 फीसद या 122 रुपये की गिरावट के साथ 37,882 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

गौरतलब है कि शुक्रवार को एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, सोने में 143 रुपये की तेजी दर्ज की गई थी। इससे शुक्रवार को सोने का भाव 38,695 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। उधर चांदी में शुक्रवार को 108 रुपये की तेजी देखी गई थी। इससे चांदी का भाव शुक्रवार को 45,375 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। 

अंतर्राष्ट्रीय स्तर की बात करें, तो ब्लूमबर्ग के मुताबिक, सोमवार को सोने का हाजिर भाव 0.33 फीसद की गिरावट के साथ 1459.09 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। उधर चांदी का हाजिर भाव 0.86 फीसद की गिरावट के साथ 16.91 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

क्रूड ऑयल की बात करें, तो सोमवार को इसके वायदा भाव में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। MCX एक्सचेंज पर सोमवार को 12 बजकर 53 मिनट पर 18 दिसंबर 2019 का क्रूड ऑयल का वायदा भाव 0.88 फीसद या 35 रुपये की तेजी के साथ ट्रेंड कर रहा था। इस तेजी से 18 दिसंबर 2019 का क्रूड ऑयल का वायदा भाव 4016 रुपये प्रति बैरल पर बना हुआ था।

chat bot
आपका साथी