सस्ता हुआ सोना, जानिए कितने गिर गए दाम

सोने की कीमतों में फिर से आई गिरावट, वहीं चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिला है

By Praveen DwivediEdited By: Publish:Thu, 22 Jun 2017 05:49 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jun 2017 05:49 PM (IST)
सस्ता हुआ सोना, जानिए कितने गिर गए दाम
सस्ता हुआ सोना, जानिए कितने गिर गए दाम

नई दिल्ली (पीटीआई)। दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार से कमजोर संकेत और स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से घटी मांग के चलते यह गिरावट देखने को मिली है। सोना पांच रुपये कमजोर होकर 29100 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं, दूसरी ओर चांदी की कीमतों में 300 रुपये की तेजी देखने को मिली है। चांदी के भाव इजाफे के बाद 39000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं। कीमतों में बढ़त इंडस्ट्री की ओर से बढ़ी मांग के चलते देखने को मिली है।

क्या कहना है व्यापारियों का-
व्यापारियों का मानना है कि वैश्विक स्तर से मजबूत संकेतों के चलते घरेलू हाजिर बाजार में चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। साथ ही इसके इंडस्ट्री की ओर से मांग में सुधार का फायदा चांदी को मिला है। वहीं दूसरी ओर घरेलू ज्वैलर्स की ओर से कमजोर मांग के कारण सोने की कीमतों पर दबाव है।

वैश्विक स्तर पर सोने के दाम-
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.51 फीसद की बढ़त के साथ 1,252.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए है। वहीं, इस दौरान चांदी की कीमतें 0.97 फीसद बढ़कर 16.59 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं।

देश की राजधानी दिल्ली में 99.9 फीसद और 99.5 फीसद शुद्धता वाले सोने के भाव 50 रुपए टूटकर क्रमश: 29,115 रुपए और 28,965 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुए है। हालांकि, गिन्नी के भाव 24,400 रुपए प्रति आठ ग्राम पर बरकरार रहे हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि बीते दो दिन (बुधवार और गुरुवार) में सोना 155 रुपए सस्ता हुआ है।

चांदी की कीमतों में आई मजबूती
चांदी तैयार की कीमतों में 300 रुपए की तेजी दर्ज की गई है। इसके भाव 39,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गए है। साप्ताहिक आधारित डिलीवरी में चांदी की कीमत 225 रुपए की बढ़त के साथ 38,355 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई है। हालांकि, चांदी के सिक्कों के भाव 72,000 रुपए लिवाल और 73,000 रुपए बिकवाल प्रति सैंकड़ा पर 1000 रुपए तेजी के साथ बंद हुए।

chat bot
आपका साथी