Forbes List 2021: मुकेश अंबानी सबसे रईस भारतीयों की लिस्ट में लगातार 14वीं बार टॉप पर, जानिए कितनी है कुल संपत्ति

मुकेश अंबानी Forbes India Rich List 2021 में पहले पायदान पर बने हुए हैं। उनकी कुल संपत्ति 92.7 बिलियन डॉलर आंकी गई है। इस तरह अंबानी फोर्ब्स की इस प्रतिष्ठित सूची में लगातार 14वीं बार भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।

By Ankit KumarEdited By: Publish:Thu, 07 Oct 2021 02:46 PM (IST) Updated:Fri, 08 Oct 2021 09:36 AM (IST)
Forbes List 2021: मुकेश अंबानी सबसे रईस भारतीयों की लिस्ट में लगातार 14वीं बार टॉप पर, जानिए कितनी है कुल संपत्ति
पिछले साल उनका कुल नेट वर्थ 88.7 बिलियन डॉलर पर था।

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। मुकेश अंबानी 'Forbes India Rich List 2021' में पहले पायदान पर बने हुए हैं। उनकी कुल संपत्ति 92.7 बिलियन डॉलर आंकी गई है। इस तरह अंबानी फोर्ब्स की इस प्रतिष्ठित सूची में लगातार 14वीं बार भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। पिछले साल उनका कुल नेट वर्थ 88.7 बिलियन डॉलर पर था। भारत के सबसे रईस लोगों की सूची में दूसरे स्थान पर Adani Group के प्रमुख गौतम अडाणी दूसरे, HCL Tech के शिव नाडर तीसरे, Avenue Supermart के राधाकिशन दमानी चौथे और सीरम इंस्टीच्युट ऑफ इंडिया के साइरस पूनावाला पांचवें स्थान पर हैं।

जानिए टॉप 5 लोगों के पास है कुल कितनी संपत्ति

अडाणी की कुल संपत्ति 74.8 बिलियन डॉलर, नाडर की 31 बिलियन डॉलर, दमानी की 29.4 बिलियन डॉलर और पूनावाला की कुल संपत्ति 19 बिलियन डॉलर आंकी गई है। पूनावाला ने अशोक लीलैंड के हिन्दुजा ब्रदर्स का स्थान लिया है। हिन्दुजा ब्रदर्स इस बार 14 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ 15वें स्थान पर खिसक गए हैं।

इस बार की सूची में कई नए धनकुबेरों की एंट्री हुई है, वहीं कई पुराने रईसों ने अपनी स्थिति को और मजबूत किया है। सावित्री जिंदल ने 18 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ एक बार फिर शीर्ष 10 धनकुबेरों की लिस्ट में एंट्री ली है। वह शीर्ष 10 धनकुबेरों में एक मात्र महिला अरबपति हैं। फार्मा सेक्टर के चार अरबपतियों की संपत्तियों में इस साल कमी देखने को मिली है।

कोविड-19 महामारी से 2020 से प्रभावित होने और कई स्तर के लॉकडाउन के बावजूद भारत के शीर्ष धनकुबेरों की कुल संपत्ति 50 फीसद के इजाफे के साथ अब 775 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई है।

इस रिपोर्ट का संकलन 17 सितंबर, 2021 तक उद्योगपतियों की शेयरहोल्डिंग से जुड़ी जानकारी, परिवार एवं व्यक्ति से मिली वित्तीय जानकारी, स्टॉक एक्सचेंज, विश्लेषकों और रेगुलेटरी एजेंसियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर किया गया है। इसमें परिवारों की संपत्तियों को भी शामिल किया गया है। उदाहरण के लिए बजाज और गोदरेज।

chat bot
आपका साथी