ग्लोबल आर्थिक सुस्ती के बीच भारत 'स्वीट स्पॉट': जेटली

दुनिया भर की अर्थव्यवस्था में सुस्ती के बीच भारत को स्वीट स्पॉट की संज्ञा देते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि बेहतर बारिश के संकेतों से देश की विकास दर को रफ्तार मिलेगी।

By Amit MishraEdited By: Publish:Mon, 04 Jul 2016 09:36 PM (IST) Updated:Mon, 04 Jul 2016 09:42 PM (IST)
ग्लोबल आर्थिक सुस्ती के बीच भारत 'स्वीट स्पॉट': जेटली

रायपुर, प्रेट्र। दुनिया भर की अर्थव्यवस्था में सुस्ती के बीच भारत को स्वीट स्पॉट की संज्ञा देते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि बेहतर बारिश के संकेतों से देश की विकास दर को और रफ्तार मिलेगी।

यहां पहले नेशनल मिनरल एंड माइनिंग कांक्लेव को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि इस साल बेहतर मानसून की संभावना है। इससे देश की विकास दर को रफ्तार मिलेगी। जब विश्व भर में आर्थिक सुस्ती का रुख बना हुआ है। ऐसे में भारत की विकास 2015-16 में 7.6 फीसद रही थी। एक तथ्य यह भी है कि भारत में पिछले दो साल से सूखे के बावजूद विकास दर काफी अच्छी रही।

उन्होंने कहा कि विश्व अर्थव्यवस्था में भारत स्वीट स्पॉट है। जब अच्छा दौर होता है तो सभी का विकास होता है। लेकिन वैश्विक सुस्ती के दौर में देश की विकास दर सबसे तेज होना बड़ी बात है। यह साबित करता है कि हम वैश्विक स्तर के झटकों को झेलने में सक्षम हैं। यूरोपियन यूनियन से ब्रिटेन के अलग होने का उल्लेख करते हुए जेटली ने कहा कि हमारे ऊपर इसका सबसे कम असर हुआ है। लोग आशंकित थे कि करेंसी और शेयर बाजार धराशायी हो जाएगा। लेकिन हमारे यहां सिर्फ एक दिन ब्रेक्जिट का असर दिखाई दिया।

chat bot
आपका साथी