DRI ने सोने की तस्करी के चीनी माफिया का किया पर्दाफाश, 21 kg सोने के साथ 3 लोग गिरफ्तार

जांच एजेंसी DRI ने बताया कि तस्करी कर लाया गया सोना दिल्ली के करोल बाग में सर्राफा व्यवसायियों को बेचा जाता है। एजेंसी ने बताया कि इनकी भी जांच की जा रही है।

By Pawan JayaswalEdited By: Publish:Thu, 07 Nov 2019 02:54 PM (IST) Updated:Fri, 08 Nov 2019 08:30 AM (IST)
DRI ने सोने की तस्करी के चीनी माफिया का किया पर्दाफाश, 21 kg सोने के साथ 3 लोग गिरफ्तार
DRI ने सोने की तस्करी के चीनी माफिया का किया पर्दाफाश, 21 kg सोने के साथ 3 लोग गिरफ्तार

नई दिल्ली, पीटीआइ। राजस्व आसूचना निदेशालय (DRI) ने सोने की तस्करी के मामले में एक बड़ी कार्रवाई की है। डीआरआई ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक चीनी नागरिक भी शामिल है। ये लोग ताइवान और हांगकांग से भारत में सोने की तस्करी के लिए पकड़े गए हैं। डीआरआई ने इनके पास से 21 किलो सोना भी पकड़ा है। डीआरआई ने गुरुवार को एक आधिकारिक स्टेटमेंट में यह बात कही है।

राजस्व आसूचना निदेशालय द्वारा जारी की गई सूचना में कहा गया है कि उक्त मामले में एक चीनी और एक तायवानी सहित तीन लोगों को पकड़ा गया है। जांच एजेंसी ने कहा कि इस सोने की तस्करी में दो चीनी बेस्ड और एक ताइवान बेस्ड स्मगलिंग माफिया के हाथ होने के बारे में जांच की जा रही है। बयान में बताया गया कि सोने को बर्तनों जैसे घरेलू सामानों में छिपाकर लाया जा रहा है।

जांच एजेंसी ने बताया कि स्मगलिंग करके लाया गया सोना दिल्ली के करोल बाग में सर्राफा व्यवसायियों को बेचा जाता है। एजेंसी ने बताया कि इनकी भी जांच की जा रही है। एजेंसी ने बताया कि उसने दिल्ली में एक फ्लैट से 21 अक्टूबर को 21 किलोग्राम सोना पकड़ा था। जिसकी कीमत करीब 7.62 करोड़ रुपये है।

डीआरआई के अधिकारियों ने यह भी बताया कि सोने को जब्त करने के साथ ही फ्लैट से एक ताइवानी व्यक्ति और एक भारतीय व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया था। ये लोग ही फ्लैट में सोना लेकर आये थे। उसके बाद सोमवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया गया। यह चीनी नागरिक माफिया का मुख्य सदस्य है, जिसने पकड़े गए सोने की सप्लाई की थी। एजेंसी ने कहा कि जांच प्रक्रिया जारी है और दूसरे अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती है। 

chat bot
आपका साथी