बिटक्वाइन पर निवेशकों का भरोसा जारी, सरकार की चेतावनी का भी नहीं दिखा असर

सभी बिटकॉइन की कुल वैल्युएशन 190 बिलियन डॉलर है

By Surbhi JainEdited By: Publish:Thu, 07 Dec 2017 06:00 PM (IST) Updated:Thu, 07 Dec 2017 11:09 PM (IST)
बिटक्वाइन पर निवेशकों का भरोसा जारी, सरकार की चेतावनी का भी नहीं दिखा असर
बिटक्वाइन पर निवेशकों का भरोसा जारी, सरकार की चेतावनी का भी नहीं दिखा असर

नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। गुरुवार (7 दिंसबर 2017) को बिटक्वाइन ने 14,000 डॉलर के साथ एक रिकॉर्ड स्तर छू लिया। इस क्रिप्टोकरेंसी पर निवेशकों का भरोसा जारी है जबकि यह चेतावनी जारी की जा चुकी है कि यह एक ऐसी ट्रेन है जिसका ब्रेक फेल हो चुका है और यह कभी भी बड़ी गिरावट की ओर रुख कर सकती है। सभी बिटक्वाइन, जो सर्कुलेशन में हैं, कि कुल वैल्युएशन 190 बिलियन डॉलर है। आज दोपहर एशियाई बाजारों में यह 14,475 डॉलर के स्तर पर पहुंचकर 14,328 डॉलर के स्तर पर वापस लौट चुका है। यह जानकारी ब्लूमबर्ग के डेटा के जरिए सामने आई है।

न्यूजीलैंड की जीडीपी भी बिटकॉइन से कम-
कृषि एवं पर्यटन प्रधान देश न्यूजीलैंड की अर्थव्यवस्था 185 बिलियन डॉलर की है। यह जानकारी वर्ल्ड बैंक के जुलाई महीने के डेटा के आधार पर है। यह बिटकॉइन की कैपिटलाइजेशन से करीब पांच अरब डॉलर ही कम है। इसकी वैल्युएशन कतर, कुवैत और हंगरी जैसे देशों से भी ज्यादा है।

गोल्डमैन सेक्स और यूबीएस की वैल्यु भी कम
दुनिया के दो सबसे ज्यादा पूंजी वाले बैंक गोल्डमैन सेक्स और यूबीएस की वैल्यु भी बिटकॉइन से कम है। गोल्डमैन सेक्स ग्रुप इंक की मार्केट कैप शुक्रवार को 97 बिलियन डॉलर थी जबकि ज्यूरिक के यूबीएस ग्रुप एजी, जो कि दुनिया का सबसे बड़ा वेल्थ मैनेजर है, की कैप 67 बिलियन डॉलर है। मसलन, इन दोनों बैंकों की कुल मार्केट कैप भी बिटकॉइन की वैल्यु से कम है।

बोइंग भी बिटकॉइन से पीछे
बोइंग कॉरपोरेशन की मार्केट कैप 162 बिलियन डॉलर है जो कि बिटकॉइन की 190 बिलियन डॉलर की वैल्युएशन से कम है। शिकागो कि यह कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी एरोस्पेस फर्म है। यह 100 साल से भी ज्यादा पुरानी कंपनी है जिसमें 1,40,000 लोग दुनिया के 65 देशों में कार्यरत है। यह जानकारी बोइंग की वेबसाइट के आदार पर है। वहीं, इसकी प्रतिस्पर्धी कंपनी एयरबस एसई की मार्केट वैल्यु 66 बिलियन यूरो (78 बिलियन डॉलर) है।

बिल गेट्स और वॉरेन बफेट की संपत्ति भी बिटकॉइन की वैल्यु से कम-
बिल गेट्स और वॉरेन बफेट ब्लूमबर्ग के बिलिनियेर इंडेक्स में टॉप पर रहते हैं। गेट्स की संपत्ति 90 बिलियन डॉलर और बफेट की 83 बिलियन डॉलर है।

chat bot
आपका साथी