ठंड के बावजूद मतदाताओं में दिखा उत्साह, 72 प्रतिशत मतदान

बगहा। भीषण ठंड के बावजूद पैक्स चुनाव में मतदाताओं में गजब का उत्साह दिखा। बगहा दो प्रखंड में 72 प्रतिशत मतदान हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Dec 2019 10:27 PM (IST) Updated:Sun, 15 Dec 2019 10:27 PM (IST)
ठंड के बावजूद मतदाताओं में दिखा उत्साह, 72 प्रतिशत मतदान
ठंड के बावजूद मतदाताओं में दिखा उत्साह, 72 प्रतिशत मतदान

बगहा। भीषण ठंड के बावजूद पैक्स चुनाव में मतदाताओं में गजब का उत्साह दिखा। बगहा दो प्रखंड में 72 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव का निर्धारित समय सुबह सात बजे से तीन बजे तक ही था । लेकिन नौरंगिया में मतदाताओं की संख्या अधिक होने के चलते देर शाम तक मतदान हुआ। जहां मतदान संपन्न हो गया। वहां से मतदानकर्मियों द्वारा बक्सा लाने व वज्र गृह में जमा कराने का काम प्रारंभ हो गया। बैलेट बॉक्स जमा करने के लिए तीन टेबल बनाया गया है। जिसमें एआरओ संतोष कुमार सिंह, एआरओ मो. इशहाक व विरेन्द्र कुमार जनसेवक के साथ पंचायत सचिव पारस राम, पारस यादव, रमेश ठाकुर, कार्यपालक सहायक श्रवण कुमार, प्रमोद कुमार बैठा, हीरालाल पड़ित, ध्रुव नारायण त्रिपाठी, मो. सफायत हुसैन व ध्रुप राम को नियुक्त किया गया है। निर्वाची पदाधिकारी प्रणव कुमार गिरि ने बताया कि मतगणना सोमवार को होगा। इसके लिए सुबह आठ बजे का समय निर्धारित है। इसके लिए पदाधिकारियों व कर्मियों की नियुक्ति कर गई है। नरईपुर उच्च विद्यालय में आठ टेबल पर मतगणना होगी। इसके लिए शांति व्यवस्था व विधि व्यवस्था को लेकर पर्याप्त पुलिस बल को वहां पर नियुक्त किया गया है।

chat bot
आपका साथी