हिरण के शिकार का वीडियो वायरल, विभाग जांच में जुटा

पश्चिमी चंपारण। धनहा थाने के सेमरिया गांव में एक हिरण का शिकार कर उसके मांस का बंटवारा करने का मामला प्रकाश में आया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Apr 2020 09:30 PM (IST) Updated:Sun, 26 Apr 2020 06:12 AM (IST)
हिरण के शिकार का वीडियो वायरल, विभाग जांच में जुटा
हिरण के शिकार का वीडियो वायरल, विभाग जांच में जुटा

पश्चिमी चंपारण। धनहा थाने के सेमरिया गांव में एक हिरण का शिकार कर उसके मांस का बंटवारा करने का मामला प्रकाश में आया है। शिकार से जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है। अब तक की जांच में पाया गया है कि गांव के कौड़ी यादव सहित अन्य लोगों के द्वारा हिरण का शिकार किया गया है। इस संबंध में उक्त ग्रामीण सहित अन्य लोगों के खिलाफ वाइड लाइफ के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। बगहा वन क्षेत्र पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि वीडियो वायरल की जानकारी डीएफओ को मिली थी। जिसके बाद उन्होंने इस मामले की जांच का आदेश दिया था। जांच में पाया गया है कि शुक्रवार को उक्त गांव में दो हिरण को ग्रामीणों ने पकड़ा था। जिसमे से एक को वन विभाग द्वारा बरामद कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया जबकि दूसरे हिरण को ग्रामीणों द्वारा मार दिया गया था। दूसरे हिरण का शिकार करने की वीडियो भी बनाया गया था। उसी विडियो को किसी के द्वारा वायरल कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी