पहली बार वोट की चोट करने पहुंचे युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

हर बार की तरह इस बार भी पहली बार वोट करने वाले वोटरों में जबरदस्त उत्साह दिखा। वाल्मीकिनगर संसदीय क्षेत्र के बगहा भितहा पिपरासी रामनगर चौतरवा व मधुबनी में भी वोटरों ने बढ़-चढ़ कर पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 May 2019 12:19 AM (IST) Updated:Mon, 13 May 2019 12:19 AM (IST)
पहली बार वोट की चोट करने पहुंचे युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह
पहली बार वोट की चोट करने पहुंचे युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

बगहा । हर बार की तरह इस बार भी पहली बार वोट करने वाले वोटरों में जबरदस्त उत्साह दिखा। वाल्मीकिनगर संसदीय क्षेत्र के बगहा, भितहा, पिपरासी, रामनगर, चौतरवा व मधुबनी में भी वोटरों ने बढ़-चढ़ कर पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पहली बार वोट डालने के बाद कई युवा सेल्फी लेते नजर आए। बगहा के बूथ संख्या 83 पर रामधाम मोहल्ले की शिवानी वर्मा ने पहली बार मतदान किया। उन्होंने कहा कि उनका पहला वोट देश के विकास के नाम पर रहा। ससुराल में पहली बार मतदान करने आई धनहा मध्य विद्यालय बूथ संख्या 6 पर रजनी देवी ने कहा कि मतदान का अधिकार मिला है। इसका प्रयोग निश्चित रुप से होना चाहिए। बगहा एक प्रखंड के चौतरवा मध्य विद्यालय बूथ संख्या 222 पर संजय प्रसाद की पुत्री प्रिया कुमारी पहली बार मतदान करने पहुंची। सुबह सात बजे वोटिग शुरू होने से पहले ही लाइन में लग गई। प्रिया का कहना है कि उनसे अपनी बारी का इंतजार ही नहीं हो रहा था। वोट कर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है और देश का जिम्मेदार नागरिक होने का अहसास भी हो रहा है। बगहा के बूथ संख्या 75 बबुई टोला में पहली बार मतदान करने पहुंची रजनी कुमारी ने कहा कि वैसे तो मैं पहले अपने मायके में मतदान की थी। लेकिन, ससुराल में पहली बार मतदान करने का अवसर मिला है। बहुत अच्छा लग रहा है। देश की एकता और अखंडता के नाम पर मतदान कर रही हूं। बूथ संख्या 164 बगहा एक प्रखंड के कोल्हुआ चौतरवा उच्च विद्यालय में पहली बार मतदान करने आई अनुपम कुमारी ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन और विकास के लिए अपना वोट देंगे। मतदान सभी को करना चाहिए। इस अधिकार का इस्तेमाल पांच साल में एक बार करने को मिलता है। भ्रष्टाचार और गुंडाराज समाप्त करने के लिए वोट देना सभी नागरिकों का कर्तव्य है। इसकी अनदेखी नहीं करनी चाहिए। बगहा के बूथ पर पहली बार मतदान करने आई छात्रा वर्षा कुमारी ने कहा कि मतदान हम सभी का हक है। पहली बार वोट देकर अच्छा लग रहा है। ईमानदार और कर्मठ प्रत्याशी को ध्यान में रखकर मतदान किया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी