गंडक कॉलोनी व ठाढी में दिखा विशाल अजगर, मची अफरातफरी

बगहा। गंडक कॉलोनी व ठाढी में विशाल अजगर दिखने से अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची वन ि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 09:43 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 09:43 PM (IST)
गंडक कॉलोनी व  ठाढी में दिखा विशाल अजगर, मची अफरातफरी
गंडक कॉलोनी व ठाढी में दिखा विशाल अजगर, मची अफरातफरी

बगहा। गंडक कॉलोनी व ठाढी में विशाल अजगर दिखने से अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया।

गंडक कॉलोनी निवासी गुलाब राम के घर में 10 फीट लंबा अजगर घुस गया। जब ग्रामीणों ने अजगर को देखा तो अफरा-तफरी मच गई। मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद अजगर को पकड़ा जा सका।

गृहस्वामी ने बताया कि जब वे लोग घर के पीछे की तरफ जा रहे थे, तब उनकी नजर इस अजगर पर पड़ी। अजगर आंगन में घूम रहा था। अजगर को घंटों मशक्कत के बाद पकड़ लिया गया। वन विभाग ने इस अजगर को जटाशंकर के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया है। इस बाबत वाल्मीकिनगर नगर रेंजर महेश प्रसाद ने बताया कि ठाढी गांव में भी माधो सिंह के घर के पास विशालकाय अजगर दिखने से हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासियों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को पकड़कर सुदूर जंगल में छोड़ दिया गया। अजगर से बचने का उपाय: रेंजर ने बताया कि अजगर किसी भी जीव जंतु या इंसान को निगलने में पूरी तरह सक्षम है। आमतौर पर पहले यह शिकार को दबाकर मारता है। अपनी जकड़ में लेता है। उसके बाद परिस्थिति के अनुसार ही निगलता है। कभी कभी सीधे भी निगलता है। यदि कोई व्यक्ति इसके शिकंजे में आ जाए तो हिम्मत से काम लेना चाहिए। तत्काल प्रयास करना चाहिए कि अजगर के सिर को दबा कर पकड़ लें। दूसरे हाथ से पूंछ को सीधा करते रहना चाहिए। अजगर दबोचने का प्रयास जारी रखेगा। लेकिन सफल नहीं होगा। पूंछ को सीधा करने से अजगर की पकड़ कमजोर हो जाएगी। अजगर प्रत्येक एक मिनट में अपने शरीर को शिथिल करता है। वह लगातार शिकार को जकड़कर नहीं रख सकता। यही वह समय है जब इससे बचकर निकला जा सकता हैं।

chat bot
आपका साथी