बाबा गणीनाथ पूजन को निकली भव्य शोभा यात्रा

नरकटियागंज में कानू समाज द्वारा आयोजित बाबा गणिनाथ गोविद महाराज के पूजन समारोह के अवसर पर समाज के लोगों द्वारा शुक्रवार को एक शोभा यात्रा निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Sep 2019 01:12 AM (IST) Updated:Sat, 07 Sep 2019 06:42 AM (IST)
बाबा गणीनाथ पूजन को निकली भव्य शोभा यात्रा
बाबा गणीनाथ पूजन को निकली भव्य शोभा यात्रा

फोटो- 08 बेतिया। नरकटियागंज में कानू समाज द्वारा आयोजित बाबा गणिनाथ गोविद महाराज के पूजन समारोह के अवसर पर समाज के लोगों द्वारा शुक्रवार को एक शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा नगर के देवीस्थान से शुरू होकर गोपाला ब्रम्हास्थान पहुंचकर संपन्न हुई। इसके पूर्व यात्रा को नगर क्षेत्र के विभिन्न मार्गाें में घूमाया गया। इस दौरान बैंड बाजा के साथ घुड़दौड़ कराया गया। यात्रा में विभिन्न झांकियों को भी दर्शाया गया। शोभा यात्रा को देखने के लिए शहर के लोग कतारबद्ध खड़े रहे। लोगों ने यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को शर्बत, फल व मिठाई देकर उत्साहित किया। शोभा यात्रा में सभी वर्गाें के लोगों का सहयोग रहा। शोभा यात्रा में वंशी साह, शंभूनाथ गुप्ता, रेणू देवी, वर्मा प्रसाद, अखिलेश राज, हरिशंकर प्रसाद, संतोष कुमार गुप्ता, बड़ेलाल गुप्ता, विशाला गुप्ता, शोभा देवी, बसंती देवी, जुही गुप्ता, नंदलाल गुप्ता, रमन गुप्ता, लालबाबु गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, कुंदन गुप्ता, सागर राज, मेहिलाल गुप्ता, केतन गुप्ता, अनिल गुप्ता, आनंद प्रकाश, शत्रुघ्न गुप्ता, पिटू गुप्ता, राजेश गुप्ता, बब्लू गुप्ता, सुरेंद्र प्रसाद, रामचंद्र प्रसाद, मदन गुप्ता, रिपूलाल साह, मुन्ना प्रसाद, तारनी प्रसाद, अटल भारती, कन्हैया प्रसाद आदि शामिल रहे। बता दें कि समाज की ओर से शनिवार को गोपाला ब्रम्हास्थान प्रांगण में भव्य पूजा का आयोजन किया गया है। पूजन उपरांत यहां भव्य भंडारा का आयोजन होगा। वहीं संध्या को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी रखा गया है। जिसका उद्धघाटन मंत्री प्रमोद कुमार, विधान पार्षद राधाबरण साह, विधायक केदार प्रसाद गुप्ता समेत कई गणमान्य करेंगे। पूजा के निमित शुक्रवार को शोभायात्रा निकाली गई।

chat bot
आपका साथी