देश हित व आत्मरक्षा मामले में जवानों को मिले पूरी छूट

नक्सली हमले में शहीद हुए सीआपीएफ के जवानों की आत्मा के शांति के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थानीय इकाई द्वारा सोमवार की शाम एक कैंडल मार्च निकाला गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Apr 2017 03:02 AM (IST) Updated:Wed, 26 Apr 2017 03:02 AM (IST)
देश हित व आत्मरक्षा मामले में जवानों को मिले पूरी छूट
देश हित व आत्मरक्षा मामले में जवानों को मिले पूरी छूट

बेतिया। नक्सली हमले में शहीद हुए सीआपीएफ के जवानों की आत्मा के शांति के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थानीय इकाई द्वारा सोमवार की शाम एक कैंडल मार्च निकाला गया। नगर मंत्री के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहीद चौक पर कैंडल जलाकर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने एक सभा का आयोजन किया। नगर मंत्री रोशन कुमार ने कहा कि यह हमला अवांछित तत्वों की कायरता को दर्शाता है। वर्तमान समय में जवानों की सुरक्षा कई सवालों के घेरे में है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जवान न तो सीमा पर सुरक्षित है और न ही देश के अंदर। कभी कश्मीर में पथराव झेलना तो कभी अपमानित होना पड़ रहा है। लेकिन अब समय आ गया है कि अब जवानों की शहादत का हिसाब लिया जाए। सरकार जवानों को पूरी स्वतंत्रता दे कि वे देश हित व अपनी आत्म रक्षा में कड़ा कदम उठा सके और दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दे सके। कार्यकर्ताओं ने हमले में घायल जवानों को जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की। इस दौरान नगर कार्यकारिणी सदस्य साहिल वर्मा, कार्यालय मंत्री शिवांषु तिवारी, निर्भय कुमार, आकाश कुमार, दीपक कुमार, शिवम मिश्रा, कन्हैया कुमार, गोलू पटेल, गौतम राज, विशाल कुमार, रवि जायसवाल, मुकेश ¨सह, गुड्डू कुमार, राजू कुमार समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। बता दें कि गत दिनों छतीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों द्वारा कायरतापूर्ण हमले में सीआरपीएफ के करीब दो दर्जन से अधिक जवान शहीद और कई घायल हो गए। वहीं हमले में कई जवान लापता भी है।

chat bot
आपका साथी