कैंप लगाकर मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा नाम

मैनाटांड़ में स्पेशल कैंप का आयोजन कर बाहर से आए योग्य मजदूर दिव्यांगों महिलाओं तथा छूटे हुए व्यक्तियों का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ा जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Aug 2020 11:33 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 06:17 AM (IST)
कैंप लगाकर मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा नाम
कैंप लगाकर मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा नाम

बेतिया। मैनाटांड़ में स्पेशल कैंप का आयोजन कर बाहर से आए योग्य मजदूर, दिव्यांगों, महिलाओं तथा छूटे हुए व्यक्तियों का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ा जाएगा। बीडीओ राजकिशोर प्रसाद शर्मा ने बताया कि रविवार को सभी बूथों पर बाहर से आये योग्य मजदूर, दिव्यांगों तथा छूटे हुए व्यक्तियों का नाम मतदान केंद्रों पर कैम्प लगाकर जोड़ा जायेगा। उन्होंने बताया कि सभी बीएलओ मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे तथा नाम जोड़ने के क्रम मे फोटोग्राफी भी करेगे। साथ ही उन्होंने बताया कि सभी बीएलओ फिजिकल डिस्टेंसिग व मास्क का पुरा ख्याल रखेंगे। उन्होंने कहा कि इसमें कोताही बरतने वाले बीएलओ पर कार्रवाई होना तय है।

chat bot
आपका साथी