गुफा से रौद्र रूप में प्रकट होंगी मां दुर्गा, करेंगी राक्षस का संहार

बेतिया। शहर के बीचोबीच स्थित गंज नंबर 02 अवस्थित रामलीला मैदान में हर साल की भांति इस साल चलंत प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रहेगी। मां भवानी गुफा से निकलकर रौद्र रूप में राक्षस का संहार करेगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Sep 2019 12:04 AM (IST) Updated:Fri, 20 Sep 2019 06:42 AM (IST)
गुफा से रौद्र रूप में प्रकट होंगी मां दुर्गा, करेंगी राक्षस का संहार
गुफा से रौद्र रूप में प्रकट होंगी मां दुर्गा, करेंगी राक्षस का संहार

बेतिया। शहर के बीचोबीच स्थित गंज नंबर 02 अवस्थित रामलीला मैदान में हर साल की भांति इस साल चलंत प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रहेगी। मां भवानी गुफा से निकलकर रौद्र रूप में राक्षस का संहार करेगी। मां के सभी अवतारों का दर्शन होगा। इसके लिए कलाकार दिन रात मेहनत कर रहे हैं। चलंत प्रतिमा अलौकिक व मनभावक होगी। कोलकाता से पहुंचे कलाकारों ने बताया कि बिजली की चमक और बादलों की गड़गड़ाहट के बीच मां भवानी गुफा से रौद्र रूप में निकलेंगी और धरती पर अत्याचार कर रहे राक्षसों का संहार करेंगी। पूजा समिति शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर काफी सक्रिय है। पूजा पंडाल के अलावा दोनों तरफ दो भव्य गेट का निर्माण कराया जा रहा है, जो करीब 60 फिट ऊंचा होगा। पूरे पंडाल का को दुधिया रोशनी में सजाया जाएगा लाइटिग की विशेष व्यवस्था होगी। विगत 43 वर्षों से होती आ रही भव्य पूजा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां हिदू मुस्लिम एकता व सदभाव की मिसाल कायम रही है। दोनों समुदाय के लोग एक साथ मिलकर पूजा करते आ रहे हैं।

इनसेट

सप्तमी से होगा मां भवानी के रूपों का दर्शन

बेतिया : माँ भवानी की पूजा प्रतिपदा को ही कलश स्थापना के साथ शुरू हो जाता है। सुबह और शाम दोनों समय सामूहिक आरती की जाती है। सप्तमी को पट खोला जाता है। सप्तमी से ही मां भवानी के सभी रूपों का दर्शन हो जाता है। उस दिन से ही मेला प्रारंभ हो जाता है। श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगती है। दशमी को विशेष मेला का आयोजन होता है, जो दो तीन दिनों तक चलता है।

इनसेट

श्रद्धालुओ पर विशेष नजर

मेला में मां भवानी के दर्शन व पूजा-पाठ को लेकर पहुंचे श्रद्धालु भक्तों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाता है। इसके लिए कमेटी के अध्यक्ष मनोज कुमार कोषाध्यक्ष विजय कुमार, मंत्री नेहाल अहमद, रमेश कुमार गुप्ता, मनोज कुमार गांधी, कन्हैया कुमार, शत्रुघन खटीक, अनूप कुमार, अजीत कुमार, राजू कुमार, पिटू बरनवाल, कुमार गौरव, अरमान अहमद, राजेश कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहते हैं।

इनसेट

बयान

गंज नंबर दो अवस्थित रामलीला मैदान में 1976 से दोनों समुदाय के लोग मिलजुल कर दशहरा की पूजा का आयोजन करते हैं। इस वर्ष विशेष आयोजन करना है। इसको लेकर 03 लाख के बजट को बढ़ाकर 04 लाख रुपये खर्च करने की योजना है। मैं स्वयं 15 वर्षो से पूजा में शामिल रहता हूं। आजीवन शामिल रहने का प्रण लिया हूं।

नेहाल अहमद

मंत्री

पूजा समिति

chat bot
आपका साथी