लोजपा जिलाध्यक्ष ने थामा रालोसपा का हाथ, लड़ेंगे चुनाव

बेतिया। लोजपा जिलाध्यक्ष मंजीत वर्मा ने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर रालोसपा क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Oct 2020 12:55 AM (IST) Updated:Thu, 15 Oct 2020 05:07 AM (IST)
लोजपा जिलाध्यक्ष ने थामा रालोसपा का हाथ, लड़ेंगे चुनाव
लोजपा जिलाध्यक्ष ने थामा रालोसपा का हाथ, लड़ेंगे चुनाव

बेतिया। लोजपा जिलाध्यक्ष मंजीत वर्मा ने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर रालोसपा का दामन थाम लिया है। रालोसपा की प्राथमिक सदस्यता लेते ही पार्टी ने उन्हें नरकटियागंज विधानसभा का प्रत्याशी घोषित कर दिया है। उन्होंने बताया कि लोजपा की गलत नीतियों के कारण उन्होंने सभी समर्थकों के साथ सभी पदों से त्यागपत्र देकर रालोसपा की सदस्यता ली है। लोजपा में कार्यकर्ताओं का मान सम्मान नहीं है। पार्टी द्वारा पश्चिमी चम्पारण की अनदेखी की जा रही थी। रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने उनपर भरोसा जताते हुए उम्मीदवार भी घोषित कर दिया है। लोजपा से इस्तीफा देने वालों में नगर अध्यक्ष मृत्युंजय सोनी, प्रखण्ड अध्यक्ष हारेराम शर्मा, गौनाहा प्रखण्ड अध्यक्ष अजय वर्मा, लौरिया प्रखण्ड अध्यक्ष सुनील कुमार, मैनाटांड़ प्रखंड अध्यक्ष साहेब साह, सिकटा अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, मझौलिया अध्यक्ष इंजीनियर कुंदन कुमार, योगापट्टी अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, किसान सेल के जिलाध्यक्ष रामाकांत आदिवासी, अल्पसंख्यक सेल के शेख रेयाज आदि शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी