तेंदुए ने किया दो बकरियों का शिकार

वीटीआर के जंगल से भटककर रिहायशी इलाके में जंगली जानवरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन जंगल से निकलकर चहलकदमी करते हुए तेंदुआ किसी ना किसी वनवर्ती गांवों में घुसकर वहां के पालतू पशुओं का शिकार कर रहा है। जिससे इन गांवों के लोगों में भय का माहौल व्याप्त है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 02:20 AM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 07:33 AM (IST)
तेंदुए ने किया दो बकरियों का शिकार
तेंदुए ने किया दो बकरियों का शिकार

बगहा । वीटीआर के जंगल से भटककर रिहायशी इलाके में जंगली जानवरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन जंगल से निकलकर चहलकदमी करते हुए तेंदुआ किसी ना किसी वनवर्ती गांवों में घुसकर वहां के पालतू पशुओं का शिकार कर रहा है। जिससे इन गांवों के लोगों में भय का माहौल व्याप्त है।

सोमवार को एक तेंदुआ गोनौली वन क्षेत्र के जीतपुर गांव में घुस गया। जहां उसने गांव के दो ग्रामीणों क्रमश: रामजी धांगड़ और नत्थू धांगड़ के पशु बथान में घुसकर दो बकरियों का शिकार कर लिया। बथान में घुसे तेंदुए के भय से अन्य बकरियों का समूह शोर करने लगा तब, उनकी आवाज सुनकर घर में सो रहे लोग पशु बथान की ओर दौड़े। घर से बाहर निकले तो पाया कि पशु बथान में एक तेंदुआ बकरी को मारकर खा रहा है। मौके पर लोग समूह बनाकर उस तेंदुए को खदेड़ने का प्रयास करने लगे। तब जाकर तेंदुआ समीप के सरेह की ओर भाग निकला। हालांकि भागने से पूर्व तेंदुए ने दो ग्रामीणों के पशु बथान में घुसकर दो बकरियों का शिकार कर लिया था। इस घटना की सूचना पशु पालक व गांव के लोगों ने गोनौली वन क्षेत्र कार्यालय को दिया। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गोनौली रेंजर अवधेश प्रसाद सिंह ने वनकर्मियों की टीम मौके पर भेजी। जहां उन्होंने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी। तेंदुए की निगरानी के लिए वनकर्मियों की जीतपुर गांव व आसपास के सरेहों में निगरानी के लिए लगाई गई है।

तेंदुए से जान माल की सुरक्षा के लिए गांव के लोग भी निगरानी करने लगे हैं।

chat bot
आपका साथी