दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण

बैरिया। थानाक्षेत्र अंर्तगत भितहां पंचायत में दो नाबालिग लड़कियों को अपहरण कर लिया गया है। इस संबंध

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jun 2017 12:13 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jun 2017 12:13 AM (IST)
दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण
दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण

बैरिया। थानाक्षेत्र अंर्तगत भितहां पंचायत में दो नाबालिग लड़कियों को अपहरण कर लिया गया है। इस संबंध में लड़की के परिजनों ने शनिवार को थाने में आवेदन देकर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई है। पहली प्राथमिकी में परिजनों ने आरोप लगाया है कि गुड़िया कुमारी अपनी पुत्री को 20 जून की सुबह शौच के बहाने बाहर ले गई और उसके बाद उसका अपहरण कर लिया गया है। वहीं, दूसरी प्राथमिकी में परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री अपनी मां के साथ धोबिया घाट गई हुई थी, जहां पहले से घात लगाए दो बाइक पर चार युवक आए और उसकी मां की कनपटी पर बंदूक सटाकर उसकी पुत्री को जबरन बाइक पर बैठा कर फरार हो गए। महिला ने बाइक की लाइट से अपहरणकर्ता अर्जुन चौधरी को पहचान लिया है। थानाध्यक्ष विजय यादव ने बताया कि जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी