कृषि कानून के विरोध में 30 को महागठबंधन बनाएगी मानव श्रृंखला

बेतिया। 30 जनवरी तक राष्ट्रीय जनता दल किसान जागरूकता सप्ताह मना रही है। इस दौरान राजद नेता

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 11:31 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 11:31 PM (IST)
कृषि कानून के विरोध में 30 को महागठबंधन बनाएगी मानव श्रृंखला
कृषि कानून के विरोध में 30 को महागठबंधन बनाएगी मानव श्रृंखला

बेतिया। 30 जनवरी तक राष्ट्रीय जनता दल किसान जागरूकता सप्ताह मना रही है। इस दौरान राजद नेता किसानों को जागरूक करेंगे। जागरूकता सप्ताह के अंतिम दिन 30 जनवरी को केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानून के विरोध में राजद मानव श्रृंखला बनाएगी। दिन के 12:30 बजे से 1 बजे तक मानव श्रृंखला बनाकर केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया जाएगा। राजद नेताओं ने मानव श्रृंखला में महागठबंधन के घटक दल कांग्रेस, वामदल व किसान संगठनों को शामिल होकर सहयोग करने का अनुरोध किया है। रविवार को पार्टी के जिला कार्यालय में जननायक स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर की 97 वी जयंती मनाई गई। जयंती समारोह की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष इफ्तेखार अहमद उर्फ मुन्ना त्यागी ने किया। जयंती समारोह के अवसर पर नेताओं ने कृषि कानूनों पर चर्चा की और इसका पुरजोर तरीके से विरोध करने का निर्णय लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिला के सभी प्रखंडों में जननायक की जयंती राजद की ओर से मनाई जा रही है। उन्होंने राजद नेताओं से कहा कि पंचायत स्तर तक गांव गांव में घूमकर किसान भाइयों को जागरूक करें। ताकि 30 जनवरी को मानव श्रृंखला में ज्यादा से ज्यादा संख्या में किसान उपस्थित हो सके। जिलाध्यक्ष ने सरकार की नीतियों का आलोचना करते हुए कहा कि कृषि कानून लागू होने के बाद किसानों की हालत पतली हो जाएगी। पहले से ही किसान परेशान हैं। नई कृषि कानून से उनकी परेशानी और बढ़ जाएगी। जयंती समारोह के अवसर पर पूर्व विधायक मदन मोहन तिवारी, शंभू तिवारी, मुंशी ठाकुर, प्रभु यादव, सैयद शकील अहमद, मुकेश यादव, अबुल बरकात, रंभू यादव, अमजद खा, गणेश यादव, बैजनाथ यादव, असद देवराजी, संजय यादव, सुरेश प्रसाद कुशवाहा, रणधीर कुमार यादव, मोहम्मद नुरुला बरमकी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी