नरकटियागंज की आर्केस्ट्रा में बिकी हरियाणा की चार लड़कियां

आर्केस्ट्रा संचालकों की मनमानी और बाहर से लड़कियों को लाकर शोषण का सिलसिला थम नहीं रहा। इसक्रम में हरियाणा से किसी फिल्म में शूटिग कराने के नाम पर लाकर चार लड़कियों को शिकारपुर के गोखुला गांव में अवध किशोर नामक आर्केस्ट्रा संचालक के हाथ दो लाख में बेचने का मामला प्रकाश में आया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Apr 2019 01:32 AM (IST) Updated:Thu, 18 Apr 2019 06:30 AM (IST)
नरकटियागंज की आर्केस्ट्रा में बिकी हरियाणा की चार लड़कियां
नरकटियागंज की आर्केस्ट्रा में बिकी हरियाणा की चार लड़कियां

बेतिया । आर्केस्ट्रा संचालकों की मनमानी और बाहर से लड़कियों को लाकर शोषण का सिलसिला थम नहीं रहा। इसक्रम में हरियाणा से किसी फिल्म में शूटिग कराने के नाम पर लाकर चार लड़कियों को शिकारपुर के गोखुला गांव में अवध किशोर नामक आर्केस्ट्रा संचालक के हाथ दो लाख में बेचने का मामला प्रकाश में आया है। यह मामला तब उजागर हुआ जब गोखुला के अवध किशोर नामक आर्केस्ट्रा संचालक के यहां काम कराई जा रही लड़कियों के बीच आपसी रंजिश के कारण पुलिस वहां पहुंची। शिकारपुर पुलिस उन लड़कियों को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक पूछताछ कर रही है। बताया गया है कि किसी मामले में उनमें से दो लड़कियों के बीच झगड़ा हुआ और एक लड़की के परिजन द्वारा मामले में पुलिस से शिकायत की गई। फिर इस गंभीर सूचना को पाकर पुलिस वहां पहुंची। बताया जाता है कि उन लड़कियों को हरियाणा से चार-पांच माह पूर्व राजस्थान का एक व्यक्ति बहला फुसलाकर लाया। लड़कियों ने बताया कि उनको राजस्थान के कमालपुर का एक व्यक्ति श्याम सुंदर लाल यादव द्वारा बहला-फुसलाकर फिल्म शूटिग कराने के नाम पर यहां लाया गया और फिर आर्केस्ट्रा में धकेल दिया गया। इसी क्रम में उनमें दो लड़कियों के बीच आपस में झगड़ा हुआ, जिसमें से एक यहां से भाग निकली। फिर दूसरी लड़की ने अपने मेरठ स्थित परिजन को सूचना दी। पुलिस के वरीय पदाधिकारी के आदेश पर शिकारपुर पुलिस गोखुला पहुंची और हरियाणा की तीन लड़कियों को उस आर्केस्ट्रा से मुक्त कराते हुए थाना लाई। फिर उनसे आवश्यक पूछताछ की गई। उन लड़कियों ने आर्केस्ट्रा संचालक का नाम अवध किशोर बताया है। वहीं आर्केस्ट्रा संचालक अवध किशोर ने पुलिस को बताया है कि राजस्थान का रहने वाला श्याम सुंदर नामक व्यक्ति चार माह पूर्व लौरिया आया था। उसने इन लड़कियों को दो लाख के एग्रीमेंट पर हमें सुपुर्द किया। मुझसे दो लाख रूपये लेकर वह चला गया। उसने लड़कियों को काम करने के लिए उनके यहां रखा है। इस पूरे प्रकरण में एन केन प्रकारेण आर्केस्ट्रा संचालक की साजिश से दो लड़कियों के बीच उत्पन्न झगड़ा और अपने मन मुताबिक उन से काम कराने का मामला प्रतीत हो रहा है। साथ ही लड़कियों को दो लाख के एंग्रीमेंट पर देने का मामला बिक्री से जुड़ा हुआ है, जिसकी चर्चा अन्य आर्केस्ट्रा संचालक व ग्रामीण भी कर रहे हैं। बहरहाल मामले में पुलिस कौन सा कदम उठाती है। इस पर गोखुला गांव ही नहीं आसपास के लोगों की भी नजर है। मामले में थानाध्यक्ष उग्रनाथ झा ने बताया कि आर्केस्ट्रा संचालक द्वारा काम कराकर पैसा देने में आनाकानी की जा रही थी, जिसकी शिकायत मिलने पर लड़कियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

chat bot
आपका साथी