शहर से गांवों तक हुआ मूर्तियों का विसर्जन

नरकटियागंज नगर के सभी पूजा पंडालों की ओर से प्रतिमाओं का विसर्जन कर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 12:38 AM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 12:38 AM (IST)
शहर से गांवों तक हुआ मूर्तियों का विसर्जन
शहर से गांवों तक हुआ मूर्तियों का विसर्जन

बेतिया। नरकटियागंज नगर के सभी पूजा पंडालों की ओर से प्रतिमाओं का विसर्जन कर दिया गया। विधि विधान के अनुसार आचार्यों ने विसर्जन कराया। इसके बाद पूजा समिति के सदस्य और युवा कार्यकर्ताओं ने जुलूस की शक्ल में मूर्तियों का विसर्जन किया। हालांकि विसर्जन जुलूस में गाजे-बाजे नहीं थे और अधिक भीड़ भी नहीं थी। पुलिस सुरक्षा में मूर्ति का विसर्जन पोखर व नदियों में किया गया। गोपाला पूजा समिति द्वारा भी मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन गोपाला तालाब में ही कर दिया गया। महिलाओं ने मां की खोईंछा भरे। उन्हें प्रणाम किया और सुख शांति की कामना की। इसके पहले कार्यकर्ताओं ने मां की प्रतिमा की पूजा की तथा उनसे क्षमा मांगा। बता दें कि शहर में कई स्थलों पर मां दुर्गा की प्रतिमा रखी गई थी। विसर्जन के अवसर पर भी वैश्विक आपदा को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम संपन्न करने का प्रशासन की ओर से निर्देश मिला था। इस तरह शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रतिमाओं का विसर्जन सोमवार को किया गया।

chat bot
आपका साथी