सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

बगहा एक प्रखंड के पंचायत राज महिपुर भतौड़ा  के अंतर्गत ग्राम पिपढाड़ी के मुसहरटोली के वार्ड संख्या पांच में सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभ से वंचित लोगों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Sep 2018 05:06 PM (IST) Updated:Fri, 14 Sep 2018 05:06 PM (IST)
सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

बगहा। बगहा एक प्रखंड के पंचायत राज महिपुर भतौड़ा  के अंतर्गत ग्राम पिपढाड़ी के मुसहरटोली के वार्ड संख्या पांच में सरकार की

विभिन्न योजनाओं के लाभ से वंचित लोगों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। वार्ड सदस्य हिरामन पासवान ने बताया कि इस वार्ड में सरकार के तरफ से चलाए जा रहे योजनाओं से लोग वंचित हैं। इस वार्ड की संख्या लगभग सात सौ हैं। इस वार्ड में आंगनबाड़ी केन्द्र तो हैं। लेकिन इस केन्द्र पर सेविका के नहीं रहने के कारण बच्चे पोषाहार एवं पोशाक  से वंचित रह जाते हैं। जिसको लेकर कई बार विभाग को भी सूचना दिया गया। इस वार्ड में एक आंगनवाड़ी सेविका की व्यवस्था किया जाए ताकि हर आंगनवाड़ी केन्द्र से मिलने वाली योजनाओं से इस वार्ड के लाभुक को भी लाभान्वित  किया जा सके। इस वार्ड में केन्द्र पर सेविका नहीं रहने से 3 से 6 साल के बच्चे को पोशाक एवं पोषाहार  से वंचित हो रहे हैं ।इस वार्ड के सुरेश माझी, महेश पासी,रामेस्वर राम,कुन्ती देवी, उमा देवी त्रिवेणी महतो,योगेंद्र पासवान, रविन्द्र गोड़,पानालाल माझी,  का कहना हैं कि बच्चे को आंगनवाड़ी केन्द्र पर सेविका नहीं रहने से सरकार के तरफ से मिलने वाली गर्भवती, धात्री माताओं की आंगनवाड़ी से मिलने वाले लाभ  से वंचित रह जाते हैं। जन्म प्रमाण पत्र के लिए भी दर-दर की ठोकरें खानी पड़ती हैं। और  बच्चों को भी टीकाकरण समय से नहीं मिल पाता है।

chat bot
आपका साथी