बगहा में साइबर लॉटरी का धंधा परवान पर

बगहा। लॉटरी के भरोसे एक दिन में लखपति बनने का सपना देखने वालों ने सरकार की ओर से लॉटरी बंद किये जाने

By Edited By: Publish:Sat, 23 Jul 2016 11:23 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jul 2016 11:23 PM (IST)
बगहा में साइबर लॉटरी का धंधा परवान पर

बगहा। लॉटरी के भरोसे एक दिन में लखपति बनने का सपना देखने वालों ने सरकार की ओर से लॉटरी बंद किये जाने के बाद एक अनोखा तरीका अपना लिया है। मिली जानकारी के अनुसार इन दिनों सेलफोन से 0 से 9 तक के नंबरों पर लोग अपना भाग आजमा रहे हैं। नगर में कई लोग इस धंधे में लगे है। इच्छुक व्यक्ति साइबर लॉटरी चलाने वाले के पास अपना एक नंबर बुक करा रहा है। एक रुपये पर उसे 12 रुपये लक्की नंबर निकलने पर संचालक दे रहा है। नगर के कई मोहल्लों में यह जुआ इन दिनों जोरों पर है। इस ओर अभी प्रशासन का ध्यान नहीं गया है। कुछ संचालक स्थानीय लोगों की मिलीभगत से भी धंधा चला रहे हैं। कुछ स्थानों पर कमिटी चलायी जा रही है। प्रभारी नगर थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना पर विगत दिनों तीन लोगों को पकड़ा गया था लेकिन साक्ष्य नहीं मिलने पर छोड़ दिया गया। ऐसे लोगों पर निगाह रखी जा रही है।

chat bot
आपका साथी