प्रत्येक कामकाज में ¨हदी को बनाएं माध्यम

हिन्दी भाषा राष्ट्र की पहचान व एकता की मजबूत कड़ी के रूप में लगातार विशेष भूमिका निभाती आ रही है और उसे हम सबको आगे बढ़ाते रहना है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Sep 2018 11:36 PM (IST) Updated:Fri, 14 Sep 2018 11:36 PM (IST)
प्रत्येक कामकाज में ¨हदी को बनाएं माध्यम
प्रत्येक कामकाज में ¨हदी को बनाएं माध्यम

बेतिया। हिन्दी भाषा राष्ट्र की पहचान व एकता की मजबूत कड़ी के रूप में लगातार विशेष भूमिका निभाती आ रही है और उसे हम सबको आगे बढ़ाते रहना है। यह बातें बीडीओ राजकिशोर प्रसाद शर्मा ने कही। वे अपने कार्यालय में एक हिन्दी दिवस के 69वीं वर्षगांठ के अवसर पर कर्मियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिहार हिन्दी भाषी राज्य है और यहां 1950 से ही राजभाषा अधिनियम लागू है। राजभाषा के रूप में हिन्दी सरकारी कामकाज की भाषा है। हम सभी प्रयास करें कि कोई भी काम हिन्दी के माध्यम से ही करें। सरकार का भी पूरा प्रयास है कि शासन के सभी स्तरों पर हिन्दी का शत-प्रतिशत प्रयोग किया जाए। हिन्दी एक ऐसी भाषा है जो सबको आपस में जोड़ती है। उन्होंने कहा कि 14 सितंबर 1949 को भारत के संविधान सभा ने हिन्दी भाषा को संघ की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था। इसलिए प्रत्येक वर्ष हम 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के रूप में मनाते हैं। बीडीओ ने हिन्दी दिवस की वर्षगांठ पर सभी कर्मियों को हिन्दी में काम करने की शपथ भी दिलाई और उसे लोगों के बीच में जाकर जागरूक करने पर भी बल दिया। मौके पर उप प्रमुख मोहम्मद शमीम अख्तर, सहायक रवि रजक, प्रखंड नाजिर वसंत राम, सचिव पारस यादव, हरिशंकर प्रसाद, दिनेश पांडेय, नरेंद्र तिवारी, अशोक कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी