बलिदान दिवस पर कार्यकर्ताओं ने लिया भ्रष्टाचार खत्म करने का संकल्प

भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की बलिदान दिवस के अवसर पर शनिवार को चौतरवा कौमन प्लाट परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jun 2018 04:24 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jun 2018 05:15 PM (IST)
बलिदान दिवस पर कार्यकर्ताओं ने लिया भ्रष्टाचार खत्म करने का संकल्प
बलिदान दिवस पर कार्यकर्ताओं ने लिया भ्रष्टाचार खत्म करने का संकल्प

बगहा। भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की बलिदान दिवस के अवसर पर शनिवार को चौतरवा कौमन प्लाट परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भ्रष्टाचार एवं देशद्रोहियों से लड़ने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर को बचाने के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया। उन्होंने कश्मीर में दो झंडे एवं अलग संविधान का विरोध किया। इस लड़ाई में उन्होंने अपना जीवन भी न्यौछावर कर दिया। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के जीवन आदर्श सदैव प्रेरणाप्रद रहेगा। कार्यकर्ताओं को उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों को जनता के समक्ष पहुंचाएं। बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष दिनेश राव व संचालन श्रीकांत हालदार ने किया। सर्व प्रथम उनके चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर नमन किया गया।पुन: उनके जीवन काल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने आगामी लोक सभा चुनाव की तैयारी पर विशेष चर्चा की।महा सम्पर्क अभियान के तहत बूथ पर जाकर बूथ को मजबूत करने,महा दलित बस्ती में जाकर केन्द्र की उपलब्धियों को बताने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर बच्चा पाण्डेय,आस नारायण ¨सह,विजय राव,काजू प्रसाद,नन्हे मिश्र,अशोक राव,दिपु शाही,प्रभाकर यादव,राजेश पटेल ,अखिलेश्वर पाण्डेय समेत कई कार्यकर्ता रहे।

::::

chat bot
आपका साथी