ठंड की मार घर-घर लोग बीमार, बरते सावधानी

बगहा। जम्मू काश्मीर में इस बार ठंड ने 30 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। झील, तालाब कौन कहे, नदी का पानी भी बर्फ बन गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 Jan 2019 12:50 AM (IST) Updated:Tue, 01 Jan 2019 12:50 AM (IST)
ठंड की मार घर-घर लोग बीमार, बरते सावधानी
ठंड की मार घर-घर लोग बीमार, बरते सावधानी

बगहा। जम्मू काश्मीर में इस बार ठंड ने 30 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। झील, तालाब कौन कहे, नदी का पानी भी बर्फ बन गया है। हालांकि नगर सहित पूरे क्षेत्र में कनकनी बढ़ी है। कोहरा नहीं हो रहा है। दिन में सूर्य देवता का दर्शन भी हो रहा है। ऐसे में यहां सुबह और रात में ठंड बढ़ जाती है। कनकनी हवा के कारण लोग ठंड से बेहाल है। बच्चे ठंड की चपेट में आ कर कोल्ड डायरिया, बुखार आदि अनेक शीत जनित रोग की चपेट में आ रहें हैं। अनुमंडलीय अस्पताल में नित्य ही ठंड से बीमार मरीज पहुंच रहे हैं। पशु भी ठंड से बेहाल और बीमार हो रहे हैं। पशु शल्य चिकित्सक डा. बी. मिश्र कहते हैं कि पशुओं को गर्म रखने के लिए अलाव जलाना चाहिए। उनके शरीर पर बोरा आदि से ठंड से बचाव के लिए ढकना चाहिए। मुंह पका आदि रोग के लिए इंजेक्शन अभियान के तहत इसी माह लगाया गया है। पशु बीमार होने पर इलाज के लिए पशु अस्पताल लाना चाहिए। अनुमंडलीय अस्पताल के वरीय चिकित्सक डा. एके. तिवारी ने बताया की ठंड से बच्चों को कोल्ड डायरिया, नमोनिया, बुखार का रोग होता है। वहीं ब्लड प्रेशर, हार्ट रोग, सुगर आदि के मरीज को पुरी सावधानी रखनी चाहिए। ठंड से बचाव के साथ साथ नियमित जांच कराते हुए चिकित्सक के परामर्श से दवा का सेवन करना चाहिए। शरीर का त्वचा रुखी हो जाती है। इसकी देखभाल करते हुए क्रीम आदि का प्रयोग करना चाहिए। गर्म कपड़े का प्रयोग करना चाहिए। इन दिनों ठंड और कोहरा को देखते हुए करीब आधा दर्जन ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। वहीं एक दो ट्रेनों को छोड़ कर सभी ट्रेनें घंटो विलंब से चल रही है। ट्रेन से यात्रा करने वाले लोग मजबूर हो कर बस आदि से यात्रा करते दिखाई दे रहें है। लंबी दूर की यात्रा करने वाले यात्री ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण परेशान है। वहीं नगर के शास्त्रीनगर चौक पर 44 लाख की लागत से बना रैन बसेरा में ताला लगा हुआ है। निर्माण के बाद से ही इसके संचालन में विभाग द्वारा पूरी तरह से उदासीनता बरती जा रहीं है। असहाय वृद्ध ठंड में स्टेशन पर रात गुजारने को मजबूर हैं।

chat bot
आपका साथी