मार्च तक दुरुस्त हो जाएंगी सभी सड़कें : मंत्री

बेतिया। सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण विकास मंत्री सह सिकटा के विधायक खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद ने मंगलवार को अपने विधान सभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों का भ्रमण किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Nov 2019 11:54 PM (IST) Updated:Wed, 13 Nov 2019 06:13 AM (IST)
मार्च तक दुरुस्त हो जाएंगी सभी सड़कें : मंत्री
मार्च तक दुरुस्त हो जाएंगी सभी सड़कें : मंत्री

बेतिया। सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण विकास मंत्री सह सिकटा के विधायक खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद ने मंगलवार को अपने विधान सभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने सरकार की चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का निरीक्षण भी किया। इसमें सड़कों के मामले में मंत्री श्री अहमद ने कहा कि इस क्षेत्र की सभी सड़कें मार्च तक दुरुस्त हो जाएंगी। वहीं कुछ एक सड़क के मामले में शीघ्र दुरुस्त करने का निर्देश विभागीय अभियंताओं को दिया। मंत्री ने कहा कि उन्हें जनता ने सेवा का मौका दिया है। ऐसे में उनकी सेवा में कहीं से भी कोई कोताही नहीं करेंगे। यहां के लोगों को हर हाल हाल में सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। क्षेत्र भ्रमण कर जल जीवन हरियाली योजना को लोगों तक पहुंचाने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। इस क्रम में उन्होंने आज सुगहाभवानीपुर, मसवास, गम्हरिया, डांपटांड, सतवरिया आदि गांवों में चौपाल लगाकर बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन हरियाली के बारे में लोगों को जागरूक किया। इस बीच मंत्री ने इलाके की सड़कों सहित अन्य योजनाओं का निरीक्षण कर उसके क्रियान्वयन पर जोर दिया। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नीति व कार्यों की सराहना भारत के अन्य राज्यों में हो रही है। सभी बिहार का अनुकरण कर रहे हैं। मंत्री ने कहा कि सिकटा से भेड़िहरवा, कठिया मठिया से विशुनपुरवा आदि क्षतिग्रस्त सडकें मार्च तक दुरूस्त कर दी जाएंगी। मोके पर मुकेव पटेल, अशैक सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, विजयशंकर यादव, शेख बुन्देली, रूपेश कुमार गुप्ता ,केशव कुमार आर्य, मनोज पटेल, महम्मद अमानुल्लाह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी