टाइगर रिर्जव के जंगल से तीन शिकारी गिरफ्तार

By Edited By: Publish:Sun, 18 Mar 2012 04:57 PM (IST) Updated:Sun, 18 Mar 2012 04:57 PM (IST)
टाइगर रिर्जव के जंगल से तीन शिकारी गिरफ्तार

- जानवरों का शिकार व आग लगाने का है आरोप

बगहा (प.च.), नगर प्रतिनिधि : टाइगर रिजर्व के वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र के भेड़ीहारी जंगल में वन गश्ती के दौरान यूपी के तीन शिकारियों को वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र के वन क्षेत्र पदाधिकारी सुनिल सिन्हा के नेतृत्व में शनिवार की रात वन गश्ती चल रही थी। इसी क्रम में वन कक्ष संख्या 19 में आग जलते देख कर्मी वहा पहुंचे तो पाया गया कि तीन लोग खाना खाने के बाद नशे में शो रहे हैं। जिन्हें हिरासत में लेने के बाद कर्मियों ने पूछताछ की तो तीनों ने अपना घर यूपी के महराजगंज जिला स्थित सोहगीबरवा थाना क्षेत्र के भोतहा गांव बताया। जिसके बाद कर्मियों ने तीनों को वन क्षेत्र कार्यालय लाया गया। वन क्षेत्र पदाधिकारी श्री सिन्हा ने बताया कि शराब का नशा टूटने के बाद तीनों ने अपना नाम क्रमश: सुखल मुशहर, नरेन्द्र मुशहर व पप्पू दूबे बताया। पूछताछ में मिली जानकारी से यह स्पष्ट हो गया है कि सभी लोग जंगल में आग लगाकर जानवरों का शिकार करते हैं। गिरफ्तारी के समय भी वे लोग जंगली मुर्गा का शिकार कर खाया है। कारण कि घटना स्थल पर मुर्गे के पंख व अन्य अंग बरामद किया गया है। बताया जाता है कि तीनों को सोमवार को जेल भेजा जायेगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी