आईजी का फूंका पुतला

बेतिया। भूमि विवाद से संबंधित एक मामले में पुलिस महानिरीक्षक द्वारा की गई कार्रवाई को भेदभाव पूर्ण ब

By Edited By: Publish:Sun, 30 Aug 2015 12:13 AM (IST) Updated:Sun, 30 Aug 2015 12:13 AM (IST)
आईजी का फूंका पुतला

बेतिया। भूमि विवाद से संबंधित एक मामले में पुलिस महानिरीक्षक द्वारा की गई कार्रवाई को भेदभाव पूर्ण बताते हुए समाजसेवी सरिता नेपाली और उनके समर्थकों ने शहर के कविवर नेपाली चौक पर पुलिस महानिरीक्षक का पुतला दहन किया। उन्होंने बताया कि नगर के लालबाजार नूनिया टोली निवासी रवि उर्फ पीनू के खिलाफ उन्होंने रंगदारी का मामला दर्ज कराया है जिसमें आईजी ने आरोपी को राहत दे दी है। उन्होंने बताया कि आईजी ने मामले में पीनू की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। जबकि यह मामला कोर्ट के अधीन चल रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस की इस मनमानी पूर्ण कार्रवाई के खिलाफ उन्होंने लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने का निर्णय लिया है और यह आगे भी जारी रहेगा। वे इस मामले में किसी को नहीं छोड़ेंगी। उन्होंने पुलिस पर राजनीतिक दबाव में काम करने का भी आरोप लगाया और कहा कि पीनू केंद्र की सतारूढ़ दल की विधायक का भाई है। इसलिए पुलिस उसे बचाने में जुटी है।

chat bot
आपका साथी