बिदुपुर में चर्चित मुखिया पति हत्याकांड मामले का मुख्य आरोपित गिरफ्तार

संवाद सूत्र बिदुपुर (वैशाली) बिदुपुर थाना क्षेत्र के दिलावरपुर गोवर्धन पंचायत के निवर्तमान मुि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Sep 2021 12:15 AM (IST) Updated:Tue, 07 Sep 2021 12:15 AM (IST)
बिदुपुर में चर्चित मुखिया पति हत्याकांड मामले का मुख्य आरोपित गिरफ्तार
बिदुपुर में चर्चित मुखिया पति हत्याकांड मामले का मुख्य आरोपित गिरफ्तार

संवाद सूत्र, बिदुपुर (वैशाली):

बिदुपुर थाना क्षेत्र के दिलावरपुर गोवर्धन पंचायत के निवर्तमान मुखिया पूनम देवी के पति लव किशोर सिंह उर्फ लव सिंह की हत्या के मुख्य आरोपित मधुरापुर गांव निवासी अमरेन्द्र सिंह उर्फ पप्पू सिंह को रविवार की रात बिदुपुर थाने की पुलिस ने हाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में कांड के अनुसंधानकर्ता परशुराम सिंह ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर आरोपित की सक्रियता कई माह से काफी अधिक बढ़ गई थी। वह भूमिगत रहकर पंचायत की हर गतिविधि और चुनाव में भावी प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में डटी अपनी पत्नी के पक्ष में लोगों को गोलबंद करने की कोशिश कर रहा था। वह पंचायत के लोगों के साथ वर्चुअल मीटिग कर रहा था। इसी बीच किसी ने पुलिस को उक्त स्थल पर छिपे होने की जानकारी दी।

विदित हो कि मुखिया पति लव सिंह को उनके करीबी समर्थक और दोस्त के जरिए घर से बुलवाकर 15 मई को एक बंद घर में बैठाकर बदमाशों ने योजनाबद्ध तरीके से दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या का कारण पंचायती रंजिश बताते हुए उनकी पत्नी मुखिया पूनम देवी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले में गिरफ्तार अमरेन्द्र सिंह उर्फ पप्पू सिंह को मुख्य साजिशकर्ता और आरोपित ठहराया गया था, हालांकि पुलिस पूर्व में भी कई आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है।

वहीं मामले में कई आरोपित अब भी फरार चल रहे हैं।

उधर, बिदुपुर थाना के बालाटांर गांव से सड़क जाम के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस पर पथराव मामले के आरोपित राजेश कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी