एसडीओ ने किया सामुदायिक किचेन व राहत शिविर निरीक्षण
एसडीओ संदीप शेखर प्रियदर्शी ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ितों का हाल लिया। वाया एवं झाझा नदियों की बाढ़ से प्रभावित साइन
एसडीओ ने यहां संचालित सामुदायिक किचेन एवं राहत शिविरों में दी जाने वाली सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। प्रखंड क्षेत्र में जहां-जहां बाढ़ की स्थिति है, प्रशासनिक तौर पर विस्थापितों को हर आवश्यक सुविधाएं दी जा रही हैं। विस्थापित परिवारों को पका हुआ भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
इस दौरान बेलसर के निकट आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीओ का घेराव किया। उन्होंने सीओ ममता रानी को निर्देश दिया कि शिविर में भोजन बनाते वक्त समय सीमा का ध्यान रखा जाए तथा हरी सब्जियों का प्रयोग किया जाए। बाढ़ पीड़ितों की सुरक्षा एवं उन्हें हर आवश्यक सुविधाएं प्रदान करना है। एसडीओ ने कहा कि नदियों के जलस्तर घटने के बाद फसल क्षति का आकलन कर राहत राशि पीड़ित परिवारों को मुहैया कराई जाएगी। इस अवसर पर लोजपा प्रखंड अध्यक्ष ब्रजदेव पासवान, मुखिया अरुण साह, संगीता सिंह, सविता देवी, रवि किशन, पैक्स अध्यक्ष वीरेंद्र राय आदि उपस्थित थे ।