गरीबों के उत्थान को पूर्व सीएम भोला पासवान हमेशा रहें सजग : नित्यानंद

सद नित्तयानंद राय ने कहा पातेपुर के लोगों को स्टेडियम के साथ चार सड़क निर्माण का तोहफा मिलने जा रहा है जहां पातेपुर रामचंद्र उच्च विद्यालय के निकट भव्य स्टेडियम का निर्माण जल्द ही शुरू होगा वहीं सुरेश चौक से महथी न तिसिऔता डभैच रमौली सुक्की होते हुए एन एच अठाइस सुजावलपुर तक 29 किलोमीटर लम्बी पीडब्ल्यूडी सड़क बाजितपुर से पातेपुर एन एच अठाइस चिकनौटा चौंक से भरथीपुर चौक आदि तक का सडक निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा। समारोह में मुख्य अतिथि बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री महेश्वर हजारी पातेपुर के पुर्व विधायक महेंद्र बैठा महनार के पुर्व विधायक अच्युतानंद ¨सह,अखिल भारतीय क्षेत्रिय महा सभा के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर रविन्द्र ¨सह , उपस्थित थे कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्षता एवं संचालन जनहित रक्षा मंच के प्रदेश अध्यक्ष ल¨खदर पासवान ने किया ,इस अवसर पर मु

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 07:26 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 07:26 PM (IST)
गरीबों के उत्थान को पूर्व सीएम भोला पासवान हमेशा रहें सजग  : नित्यानंद
गरीबों के उत्थान को पूर्व सीएम भोला पासवान हमेशा रहें सजग : नित्यानंद

वैशाली। पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री महान समाजवादी नेता थे। उनका सादगी से भरा हुआ जीवन राजनीति में एक मिसाल है। राजनीति से जुड़े हुए लोगों के साथ ही अन्य लोगों के लिए वे हमेशा प्रेरणा के प्रतीक रहेंगे। उन्होंने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में समाज के निचले पायदान पर जीवन यापन करने वाले लोगों के उत्थान के लिए बहुत संघर्ष किया। उक्त बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उजियारपुर के सांसद नित्यानंद राय ने पातेपुर के तिसिऔता स्थित उच्च विद्यालय परिसर में पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री के जयंती समारोह का उद्घाटन करने के बाद आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कही।

श्री राय ने कहा कि पातेपुर के लोगों को स्टेडियम के साथ चार सड़क निर्माण का तोहफा मिलने जा रहा है। जहां पातेपुर के रामचंद्र उच्च विद्यालय के निकट भव्य स्टेडियम का निर्माण जल्द ही शुरू होगा, वहीं सुरेश चौक से महथी, तिसिऔता, डभैच्छ, रमौली, सुक्की होते हुए एनएच-28 सुजावलपुर तक 29 किलोमीटर लम्बी पीडब्ल्यूडी सड़क, बाजितपुर से पातेपुर एनएच-28 चिकनौटा चौक से भरथीपुर चौक आदि तक का सडक निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा।

समारोह में मुख्य अतिथि बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री महेश्वर हजारी, पातेपुर के पूर्व विधायक महेंद्र बैठा, महनार के पूर्व विधायक अच्युतानंद ¨सह, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर रविन्द्र ¨सह उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्षता एवं संचालन जनहित रक्षा मंच के प्रदेश अध्यक्ष ल¨खदर पासवान ने किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से श्याम प्रसाद चौरसिया, युवा जदयू के प्रखंड अध्यक्ष श्रवन पटेल, पूर्व मुखिया जितेंद्र कुमार भारती, भाजपा के विस्तारक हरेराम झा, पंचायत समिति सदस्य पवन ¨सह, विश्वनाथ पासवान, प्रो. मोहम्मद असगर अली, अनुरंजन मिश्रा, चुचु दयानंद ¨सह, विनय कुमार चौधरी, अरुण ¨सह, इंद्रजीत ¨सह, सुनील ¨सह, पंकज झा, उप मुखिया नागेश्वर पासवान, कैलाश पासवान, रंजीत राय, आनंद चौरसिया आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक ल¨खदर पासवान ने अतिथियों को मुकुट एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इसके पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

chat bot
आपका साथी