नवाह महायज्ञ की तैयारी जोरों पर

वैशाली। बिदुपुर प्रखंड के बिदुपुर दिलावरपुर पूर्वी गांव में 6 जून से शुरू होने वाली रामचि

By Edited By: Publish:Wed, 25 May 2016 03:06 AM (IST) Updated:Wed, 25 May 2016 03:06 AM (IST)
नवाह महायज्ञ की तैयारी जोरों पर

वैशाली। बिदुपुर प्रखंड के बिदुपुर दिलावरपुर पूर्वी गांव में 6 जून से शुरू होने वाली रामचरितमानस नवाह महायज्ञ एवं रामकथा यज्ञ की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। यज्ञ को सफल बनाने को लेकर स्थानीय कार्यकर्ता युद्ध स्तर पर लगे हुए हैं। दिलावरपुर पूर्वी स्थित जगदंबा स्थान के प्रांगण में आयोजित होने वाले यज्ञ को लेकर यज्ञ स्थल पर पंडाल, यज्ञ मंडप आदि का निर्माण कार्य पूरे जोर-शोर से चल रहा है। साथ ही विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमाओं के निर्माण व उसे अंतिम रूप देने में मूर्तिकार दिन-रात जुटे हैं। नवाह यज्ञ से पूर्व 4 जून से चौबीस घंटे का अष्टयाम यज्ञ भी कराने का निर्णय स्थानीय ग्रामीणों ने लिया। यज्ञ को लेकर अयोध्या से डा. सुनीता शास्त्री, डा. ममता शास्त्री, आचार्य भूषण महाराज एवं संत मधुरेश के मंडली के पधारने की सूचना है। यज्ञ स्थल से लेकर मुख्य मार्ग तक रोशनी एवं साउंड की व्यवस्था की जा रही है।

chat bot
आपका साथी