बिहार में कानून व्यवस्था खराब, इसे सुधारना मुख्यमंत्री के बस की बात नहीं : अनवर

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह केरल के प्रभारी तारिक अनवर ने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था खराब है और इसे सुधारना मुख्यमंत्री के बस की बात नही है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 12:00 AM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 12:00 AM (IST)
बिहार में कानून व्यवस्था खराब, इसे सुधारना मुख्यमंत्री के बस की बात नहीं : अनवर
बिहार में कानून व्यवस्था खराब, इसे सुधारना मुख्यमंत्री के बस की बात नहीं : अनवर

संवाद सूत्र, बिदुपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह केरल के प्रभारी तारिक अनवर ने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था खराब है और इसे सुधारना मुख्यमंत्री के बस की बात नही है। अनवर बिदुपुर प्रखंड के पकौली गांव में किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वजीत सिंह अमित के निवास पर मकर संक्रांति मिलन समारोह के दौरान कही। कहा कि नीतीश कुमार जंगलराज का विरोध कर सत्ता हासिल किए और बिहार को खुद जंगलराज की स्थिति में वापस ला दिया। पुलिस प्रशासन अब उनके कंट्रोल में नही है। किसान कांग्रेस के बैठक में धक्कम-धुक्की मारपीट के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक पार्टी है, भाजपा की तरह डिक्टेटर पार्टी नही है। महात्मा गांधी के जमाने में भी इस तरह के पक्ष और विपक्ष का विरोध होता रहता था। इस घटना में भी पार्टी कार्रवाई कर रही है।

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के स्तर पर कांग्रेस को तृणमूल कांग्रेस के साथ आने के निमंत्रण पर अनवर ने कहा कि वहां के कांग्रेस के नेताओं से बातचीत कर जैसी स्थिति होगी वैसा पार्टी निर्णय लेगी। उन्होंने मकर संक्रांति के अवसर पर संदेश देते हुए कहा कि बीते साल प्रदेश देश और पूरे विश्व के लिए बुरा बिता है। कामना करते हैं कि नया साल बिहार, भारत और पूरे विश्व के लिए अच्छा हो। इस मौके पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह धीरज, किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह, वरीय कांग्रेस नेता सुनील सिंह, वैशाली जिलाध्यक्ष महेश राय, युवा कांग्रेस कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष दौलत इमाम, सारण जिला अध्यक्ष कृष्ण हरि, वैशाली जिलाध्यक्ष चंदन राय सहित दर्जनों कांग्रेस नेता मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान बिश्वजीत सिंह अमित ने आगत अतिथियों का शॉल भेंटकर स्वागत किया। इस मौके पर स्कूल संचालक मुकेश सिंह, जिला पार्षद प्रतिनिधि अंजन सिंह, मुखिया अनुज कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष शिव शंकर सिंह, समाजसेवी रवि शंकर सिंह, अनिल सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी