कच्ची दरगाह पीपा पुल पर भीषण जाम, बिलबिलाते रहे लोग

राघोपुर। रुस्तमपुर-कच्ची दरगाह के बीच गंगा नदी पर बने पीपा पुल पर गुरुवार को एक बार फिर लगे भीषण जाम ने लगभग पांच घंटे तक लोगों को खूब रुलाया। जाम में फंसे लोग त्राहिमाम कर रहे थे। वे कभी स्थानीय प्रशासन को कोस रहे थे तो कभी जाम को।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 08:57 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 08:57 PM (IST)
कच्ची दरगाह पीपा पुल पर भीषण जाम, बिलबिलाते रहे लोग
कच्ची दरगाह पीपा पुल पर भीषण जाम, बिलबिलाते रहे लोग

राघोपुर। रुस्तमपुर-कच्ची दरगाह के बीच गंगा नदी पर बने पीपा पुल पर गुरुवार को एक बार फिर लगे भीषण जाम ने लगभग पांच घंटे तक लोगों को खूब रुलाया। जाम में फंसे लोग त्राहिमाम कर रहे थे। वे कभी स्थानीय प्रशासन को कोस रहे थे तो कभी जाम को। पीपा पुल जाम होने के कारण मजबूरन लोगों को नाव से नदी पार करना पड़ा। लोगों की इस मजबूरी का नाविकों ने भी खूब फायदा उठाया और मनमाना भाड़ा वसूल किया। जाम का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पीपा पुल के दोनों ओर लगभग डेढ़ किलोमीटर तक गाड़ियों की लंबी कतार लग गई थी। पैदल पर करने में भी लोगों के पसीने छूट रहे थे।

मालूम हो कि बीते 6 नवंबर को पीपा पुल बनकर तैयार हुआ था। पहले दिन ही पीपा पुल पर लोगों को लगभग दो घंटे तक जाम की समस्या झेलनी पड़ी थी। पीपा पुल पर प्रतिदिन लगभग 2 से 4 घंटे सुबह-शाम जाम की समस्या उत्पन्न हो जा रही है। जाम का मुख्य कारण ओवरटे¨कग एवं पीपा पुल के रुस्तमपुर साइड एवं कच्ची दरगाह साइड में एप्रोच रोड के पास बेवजह ऑटो खड़ी करना बन रहा है। रुस्तमपुर एवं कच्ची दरगाह साइड से एप्रोच रोड के निकटदर्जनों की संख्या में सवारी लेने के लिए टेंपो चालक सड़क पर ही टेंपो खड़ी कर देते हैं। इस वजह से यहां प्रतिदिन जाम की समस्या उत्पन्न हो जा रही है।

गुरुवार को कच्ची दरगाह मजार स्थित छठ पर्व को लेकर बने पंडाल को मजदूरों द्वारा खोला जा रहा था उसी के कारण ऑटो का आवागमन बाधित हो गया जिसके कारण पीपा पुल पर जाम लग गया। वहीं पीपा पुल के संवेदक द्वारा रुस्तमपुर साइड एवं कच्ची दरगाह साइड से एप्रोच रोड को भी नहीं बनाया गया है। पुराना एप्रोच रोड से ही लोगों का आवागमन होता है जिसके कारण भी एप्रोच रोड पर कई बार ऑटो फंस जाने के कारण भी जाम लग जाता है। गुरुवार को लगभग पांच घंटे तक पीपा पुल जाम रहने के बावजूद प्रशासनिक स्तर पर जाम समाप्त कराने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई। जाम में फंसे फतेहपुर निवासी विकास कुमार नितेश कुमार अविनाश कुमार मोहन कुमार  रामपुर श्याम चंद निवासी मुन्ना कुमार सैदाबाद पंचायत के सरपंच संजय राय, लोजपा किसान सेल के प्रखंड अध्यक्ष रामजीवन पासवान, राघोपुर पूर्वी के राजकुमार यादव आदि ने बताया कि पुल पर जाम की समस्या से निपटने की दिशा में स्थानीय प्रशासन गंभीर नहीं है।

chat bot
आपका साथी