महनार में रास्ते के विवाद में गोलीबारी और मारपीट, तीन घायल

महनार थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-12 में ककककककककककककककककककककककककककककककक

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Oct 2019 11:28 PM (IST) Updated:Thu, 03 Oct 2019 11:28 PM (IST)
महनार में रास्ते के विवाद में गोलीबारी और मारपीट, तीन घायल
महनार में रास्ते के विवाद में गोलीबारी और मारपीट, तीन घायल

संवाद सहयोगी, महनार :

महनार थाना क्षेत्र की वार्ड संख्या-12 में रास्ते के विवाद में दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी एवं मारपीट की घटना में दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए महनार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। धटना की जानकारी मिलने पर महनार थानाध्यक्ष भी पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और घटना के संबंध में पूछताछ की। महनार नगर के वार्ड संख्या 12 में रास्ते एवं भूमि विवाद को लेकर हुई गोलीबारी एवं मारपीट की घटना में एक युवक को गोली लगी है, वहीं दो लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। गोलीबारी एवं मारपीट की घटना विश्वनाथ शर्मा एवं चंद्रशेखर शर्मा के बीच हुई। इस मारपीट की घटना में एक पक्ष की और से गोली भी चलाई गई। गोलीबारी में विश्वनाथ शर्मा के पुत्र 38 वर्षीय अभय शर्मा घायल हो गया। गोली अभय शर्मा के पैर में लगी है। वही इस घटना में दूसरे पक्ष से सिघेश्वर शर्मा के पुत्र 50 वर्षीय चंद्रशेखर शर्मा एवं 40 वर्षीय पुत्र महेश शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए।

गोली से घायल अभय शर्मा को महनार सामुदायिक स्वास्थ केंद्र से सदर अस्पताल रेफर किया गया। वहीं दूसरे पक्ष के घायल चंद्रशेखर शर्मा एवं महेश शर्मा को भी इलाज के लिए अलग से सदर अस्पताल रेफर किया गया। सभी घायलों का इलाज करने वाले चिकित्सक डॉ. मनोरंजन कुमार सिंह ने बताया कि अभय शर्मा के पैर में गोली लगी है। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।घटना को लेकर महनार थानाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि रास्ते के विवाद में गोली चली है और मारपीट हुई है। तीन लोग घायल हैं। सभी को इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों से बयान लेकर आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

chat bot
आपका साथी