रसोइया संघ का धरना-प्रदर्शन

हाजीपुर7 जनवरी बीआरसी भवन राजापाकर के परिसर में प्रखंड रसोईया संघ द्वारा अपने विभिन्न मांगों को ले धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें प्रखंड क्षेत्र से भारी संख्या में महिला रोसैया ने भाग लिया ।प्रदर्शनकारियों ने 14 सूत्री मांगों को रखा तथा बताया कि जहां सरकार मनरेगा मजदूरों को ?200 से अधिक प्रतिदिन की मजदूरी देती है।वहीं सरकार हमें सिर्फ 1250 रुपया महीना ही मात्र देती है ।और हमें अवकाश भी नहीं दिया जाता ।महिला रोसैया कर्मियों ने बताया कि जहां शिक्षिकाओं को मातृत्व लाभ मिलता है ।हम लोगों को उससे भी वंचित रखा गया है। 15 सूत्री मांगों में महीने में 2 दिन छुट्टी और कम से कम ?1

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 Jan 2019 08:55 PM (IST) Updated:Mon, 07 Jan 2019 08:55 PM (IST)
रसोइया संघ का धरना-प्रदर्शन
रसोइया संघ का धरना-प्रदर्शन

वैशाली। बीआरसी भवन राजापाकर के परिसर में  प्रखंड रसोईया संघ द्वारा विभिन्न मांगों को ले धरना प्रदर्शन किया गया। प्रखंड क्षेत्र से काफी संख्या में महिला रसोइया ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने 14 सूत्री मांगों को रखा तथा बताया कि जहां सरकार मनरेगा मजदूरों को 200 रुपए से अधिक प्रतिदिन की मजदूरी देती है वहीं सरकार हमें सिर्फ 1250 रुपया महीना ही मात्र देती है और अवकाश भी नहीं दिया जाता है। महिला रसोइया कर्मियों ने बताया कि शिक्षिकाओं को मातृत्व लाभ का फायदा मिलता है लेकिन हम लोगों को उससे भी वंचित रखा गया है।  15 सूत्री मांगों में महीने में 2 दिन छुट्टी और कम से कम 18000 प्रतिमाह वेतन मिलनी चाहिए। मांगों को नहीं मानने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। जब तक सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं करती है तब तक या हड़ताल खत्म नहीं होगा। रसोईया ने  बताया कि हम सभी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। वहीं दूसरी ओर विद्यालय के प्रधानाध्यापकों द्वारा धमकी दी जाती है कि जल्द से जल्द काम शुरू करो नहीं तो नौकरी से हटा देंगे और दूसरा रोसैया बहाल करेंगे.।वही प्रखंड शिक्षक संघ अध्यक्ष श्री वकील ने बताया कि सरकार यह दोहरी नीति अपना रही है । आज के समय में जहां कम से कम 300 प्रतिदिन मजदूरी होनी चाहिए वहीं सरकार महज 40 प्रतिदिन के आसपास पर रसोईया से 8 घंटे काम लेती है। यह अनुचित है। धरना में सतीश कुमार, सोना देवी, बैद्यनाथ महतो, उर्मिला देवी, धनवंती देवी, रीता देवी, लक्ष्मी देवी,  सीता देवी, शिव प्रसाद साह, केदार पंडित, मुन्नी देवी एवं दर्जनों रसोईया ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी