कार्यालय के निरीक्षण में सीडीपीओ व सभी कर्मी मिले अनुपस्थित

संवाद सहयोगी महनार (वैशाली) महनार प्रखंड प्रमुख सविता देवी ने सोमवार को प्रखंड परिसर स्ि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Jan 2022 11:32 PM (IST) Updated:Mon, 24 Jan 2022 11:32 PM (IST)
कार्यालय के निरीक्षण में सीडीपीओ व सभी कर्मी मिले अनुपस्थित
कार्यालय के निरीक्षण में सीडीपीओ व सभी कर्मी मिले अनुपस्थित

संवाद सहयोगी, महनार (वैशाली):

महनार प्रखंड प्रमुख सविता देवी ने सोमवार को प्रखंड परिसर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। प्रमुख के औचक निरीक्षण के दौरान सीडीपीओ सहित सभी कई कर्मी अनुपस्थित पाए गए। कार्यालय में केवल एक कर्मी उपस्थित मिला। हालात पर चिता जताते हुए प्रमुख ने व्यवस्था में सुधार का सख्त निर्देश दिया।

सोमवार को महनार प्रखंड प्रमुख सविता देवी महनार प्रखंड परिसर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंची। प्रमुख के निरीक्षण के दौरान कार्यालय में केवल डाटा इंट्री आपरेटर पंकज कुमार उपस्थित पाए गए। प्रमुख ने जब सीडीपीओ के संबंध में जानकारी चाही तो बताया गया कि सीडीपीओ कार्यालय नहीं पहुंची हैं। इसके बाद प्रमुख ने सीडीपीओ से मोबाइल पर संपर्क किया। प्रमुख ने बताया कि सीडीपीओ ने उन्हें कहा कि वह घर पर खाना खा रही हैं। तुरंत पहुंच जाएंगी पर बहुत देर इंतजार करने के बाद भी सीडीपीओ कार्यालय नहीं पहुंची।

प्रखंड प्रमुख ने निरीक्षण के दौरान सीडीपीओ सहित कई कर्मियों की अनुपस्थिति पर गहरी नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि इस प्रकार की अनियमितता को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह इस से संबंधित शिकायत विभाग के बड़े अधिकारियों और डीएम से करेंगी। प्रमुख ने कहा कि प्रखंड में सभी को अपनी कार्यों एवं दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा पूर्वक करना होगा। जनता से जुड़े काम हो यह उनका प्रयास है।

प्रमुख ने कहा कि वह इससे संबंधित शिकायत डीएम और विभाग के अधिकारियों से करेंगी। वहीं इस संबंध में सीडीपीओ ने पूछे जाने पर कहा कि वह क्षेत्र भ्रमण पर थी इसलिए कार्यालय में उपस्थित नहीं थी। प्रमुख के निरीक्षण के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता रामानंद सिंह,चमरहरा के मुखिया अशोक कुमार सिंह, वार्ड सदस्य परितोष सिंह, सुबोध पांडे, अमरेश कुमार सिंह आदि साथ थे।

chat bot
आपका साथी