घर-आंगन में घुसा सीपेज का पानी, लोग परेशान

सुपौल। सरायगढ़ पंचायत के मल्लाह टोला वार्ड नंबर 15 तथा कुछ अन्य जगहों पर सिपेज का पानी भर

By Edited By: Publish:Thu, 29 Sep 2016 05:06 PM (IST) Updated:Thu, 29 Sep 2016 05:06 PM (IST)
घर-आंगन में घुसा सीपेज का पानी, लोग परेशान

सुपौल। सरायगढ़ पंचायत के मल्लाह टोला वार्ड नंबर 15 तथा कुछ अन्य जगहों पर सिपेज का पानी भर जाने से एक हजार से अधिक की आबादी परेशान है। सिपेज का पानी लोगों के घर-आंगन होकर बह रहा है। मल्लाह टोला का प्राथमिक विद्यालय भी पानी के कारण बंद है। सरायगढ़ रेलवे स्टेशन से पूरब तथा पश्चिम के लोगों के लिए सिपेज का पानी अभिशाप बन चुका है। लोगों के खेतों में लगी फसल तो बर्बाद है ही साथ ही सब्जी की खेती नहीं हो रही है। लोगों ने कड़ी मेहनत करके सब्जी की खेती की थी। वह भी पानी में डूब गया। मल्लाह टोला की ओर जाना कठिन बना है। पश्चिम की ओर जाने के लिए चचरी ही एक मात्र सहारा है। उधर करीब तीन किलोमीटर की दूरी तय कर लोग सरायगढ़ रेलवे स्टेशन और भपटियाही आते जाते हैं। सिपेज के पानी से महिलाएं काफी परेशान हैं। उनको होने वाली कठिनाईयों को सहज तरीके से नहीं कहा जा सकता है। इतने के बाद भी सरकारी अधिकारी कुछ नहीं कर रहे हैं।

कहते हैं लोग

फोटो फाइल नंबर-29एसयूपी-13,14,15,16

--------------

गांव के छुतहरू मुखिया कहते हैं कि सिपेज के पानी के कारण रात को सो नहीं पा रहे हैं। उसका जल्द समाधान होना चाहिए। बौआलाल मुखिया कहते हैं कि यह तो बड़ी समस्या है। सिपेज के पानी को रोकने के लिए सही कार्य हो। नहीं तो वे सभी पलायन को मजबूर होंगे। देबु मुखिया कहते हैं कि सिमरी और सदानंदपुर गांव के बीच से धीमरा नदी तक चैनल बने। उससे सिपेज का पानी रूक जाएगा। अरविंद कुमार कहते हैं कि सिपेज का पानी तो कहर बन गया है। आगे का समय कैसे कटेगा समझ नहीं आ रहा है। रामबाबू मुखिया कहते हैं कि सिपेज के पानी से पूरा पंचायत तबाह है। इसका जल्द समाधान हो। दुखी मुखिया कहते हैं कि मल्लाह टोला की समस्या को लोग चुनाव के समय खूब सुनाते हैं। चुनाव होते ही यह गंभीर समस्या अपनी जगह रह जाती है।

chat bot
आपका साथी