लगाए गए भोग, भगवान के लीला का बखान

सुपौल। छातापुर प्रखंड क्षेत्र के लक्ष्मीनियां मधुबनी बलुआ भीमपुर ठूठी व जीवछपुर में भगवान श्

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 06:10 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 06:10 PM (IST)
लगाए गए भोग, भगवान के लीला का बखान
लगाए गए भोग, भगवान के लीला का बखान

सुपौल। छातापुर प्रखंड क्षेत्र के लक्ष्मीनियां, मधुबनी, बलुआ, भीमपुर, ठूठी व जीवछपुर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का त्योहार बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हालांकि क्षेत्र के सभी देवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की संख्या लॉकडाउन के चलते काफी कम देखी गई। इस दौरान जिन देवालयों एवं स्थानों में कृष्ण कन्हैया का जन्मोत्सव मनाया गया वहां पर भक्तों का तांता सीमित संख्या में देखने को मिला। लक्ष्मीनियां पंचायत स्थित ग्राम देवता स्थान के श्रीकृष्ण मंदिर, मधुबनी इत्यादि जगहों पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। साथ ही मंदिरों के साथ ही लोगों ने अपने अपने घरों में भगवान बाल श्रीकृष्ण जी का जन्मदिन मनाया तथा पूरी रात रतजगा करते हुए श्रीकृष्ण के जीवन पर बने चलचित्रों एवं श्रीकृष्ण लीलाओं का आनंद उठाते रहे। लक्ष्मीनियां श्री कृष्ण मंदिर के पुजारी भुवनेश्वर झा ने बताया कि संपूर्ण देश समेत जिले भर में कोरोना के इस वैश्विक महामारी एवं विपरीत परिस्थितियों के बाद भी लोगों ने अपने ईष्ट देव की पूजा-अर्चना की तथा विश्व के कल्याणार्थ भगवान का आह्वान किया। साथ ही इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण का स्नान, ध्यान, पूजा आरती आदि की गई तथा मंदिरों एवं घरों में भजन, गीता आदि का पाठ पढ़ा गया। इसके साथ ही उन्हें ग्रामदेवता स्थान पर कई प्रकार के भोग लगाये गये तथा श्रीकृष्ण की 16 कलाओं का वर्णन किया गया।

chat bot
आपका साथी