सुपौल में होगा कोशी जनसंवाद कार्यक्रम

सुपौल। पिपरा रोड स्थित गणपति मैरेज पैलेस में बाढ़ पीड़ितों व तटबंध के अन्दर बसे लोगों के द

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Jul 2020 06:24 PM (IST) Updated:Tue, 28 Jul 2020 06:24 PM (IST)
सुपौल में होगा कोशी जनसंवाद कार्यक्रम
सुपौल में होगा कोशी जनसंवाद कार्यक्रम

सुपौल। पिपरा रोड स्थित गणपति मैरेज पैलेस में बाढ़ पीड़ितों व तटबंध के अन्दर बसे लोगों के दुख-दर्द को दूर कर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरने के उद्देश्य से कोशी जनसंवाद कार्यक्रम 04 अगस्त 2020 को आयोजित किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी कोशी विकास मोर्चा के संयोजक डॉ. अमन कुमार ने देते हुए बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह समाजवादी जनता दल डेमोक्रेटिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र प्रसाद यादव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री नागमणि, राज्य के पूर्व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह व रेणु कुशवाहा, जहानाबाद के पूर्व सांसद अरुण कुमार, लोजपा सेक्युलर के अध्यक्ष सत्यानन्द शर्मा आदि उपस्थित रहेंगे। कहा कि बदलो बिहार-बनाओ बेहतर बिहार केवल अभियान नहीं बल्कि राजव्यापी आंदोलन है। कोशी पीड़ितों के लिए शिक्षा व दवा मुफ्त मिलना चाहिए। कोशीवासियों का सभी प्रकार का ऋण माफ होना चाहिए। कोशी में जल आधारित उद्योग की स्थापना हो। जिसमें 80 प्रतिशत स्थानीय लोगों को रोजगार की गारंटी होना चाहिए।

chat bot
आपका साथी