मांगे पूरी होने तक जारी रहेगी हड़ताल

सुपौल। बिहार राज्य ग्रामीण आवास कर्मी संघ के बैनर तले आवास कर्मी अपनी मांगों को लेकर अनि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Nov 2018 05:58 PM (IST) Updated:Fri, 02 Nov 2018 05:58 PM (IST)
मांगे पूरी होने तक जारी रहेगी हड़ताल
मांगे पूरी होने तक जारी रहेगी हड़ताल

सुपौल। बिहार राज्य ग्रामीण आवास कर्मी संघ के बैनर तले आवास कर्मी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इसको लेकर शुक्रवार को स्थानीय पशु अस्पताल परिसर में धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया एवं राज्य सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। हड़ताल कर्मियों ने बताया कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक हड़ताल पर रहेंगे। जिलाध्यक्ष अजय कुमार मेहता ने बताया कि मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि, ससमय मानदेय भुगतान, आवास कर्मियों पर हो रहे दंडात्मक प्रशासनिक कार्रवाई, फायर सेवा मुक्ति एवं विभाग द्वारा किये गये वादाखिलाफी को लेकर राज्य ग्रामीण कर्मी संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सम्पूर्ण बिहार के आवास कर्मी अपनी मांगों को लेकर पूर्व में तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल 4 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक किये। लेकिन सरकार व विभाग द्वारा आवास कर्मियों की मांगों को नजरअंदाज किया गया। इसके विरुद्ध संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर संपूर्ण प्रदेश के आवास कर्मी 25 अक्टूबर से अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर है। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष रविकांत कुमार, अजय कुमार मेहता, शशांक कुमार, सुनील सहगल, प्रभात कुमार, ओमप्रकाश, सूर्यनारायण मणि, संतोष कुमार, अजय कुमार, संजय कुमार, शशिभूषण, विभा कुमारी, किरण कुमारी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी