जुलूस की शक्ल में निकले जंगी, मुस्तैद रहा प्रशासन

सुपौल। मुहर्रम को लेकर गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों के जंगियो ने अस्त्र शस्

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 05:21 PM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 05:21 PM (IST)
जुलूस की शक्ल में निकले जंगी, मुस्तैद रहा प्रशासन
जुलूस की शक्ल में निकले जंगी, मुस्तैद रहा प्रशासन

सुपौल। मुहर्रम को लेकर गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों के जंगियो ने अस्त्र शस्त्र, ढोल-नगाड़े एवं तिरंगा के साथ सैकड़ों की संख्या में जुलूस निकाला। जुलूस में मुख्यालय पंचायत के अलावा रामपुर, झंखाड़गढ़ के मुस्लिम समुदाय सहित हिन्दू समुदाय के लोग शामिल थे। जो हसन हुसैन, आल्हा हो अकबर के नारे लगा रहे थे। जुलूस ग्रामीण सड़कों का परिभ्रमण करते हुए मुख्य मार्ग 91 पर स्थित रामपुर चौक से परिभ्रमण करते हुए थाना परिसर पहुंची। इस बीच सुरक्षा, शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन काफी चुस्त दिखे। थाना परिसर में डीडीसी सुपौल मुकेश कुमार सिन्हा, एसडीओ विनय कुमार ¨सह, एएसपी त्रिवेणीगंज जितेन्द्र कुमार, थानाध्यक्ष अनमोल कुमार, बीडीओ अजीत कुमार ¨सह, सीओ सुमित कुमार ¨सह सहित कई पुलिस अधिकारी के सामने जंगियों के खेल का प्रदर्शन किया। जंगी जुलूस का नेतृत्व छातापुर युवा कमेटी के अध्यक्ष मु. मकसूद मसन कर रहे थे।

chat bot
आपका साथी