अंचल कार्यालय में युवक ने मचाया हंगामा, फेंका अभिलेख

योहारी मौसम में जहां बाजार भाव आसमान छूने लगता है वहीं मिलावटों का खेल भी परवान पर होता है। रातोंरात लखपति बनने की ख्वाहिश व्यवसायियों को इस स्तर तक ला देती है। दीपावली में मिलावट की मिठास कहीं आपके त्योहार के रंग को फीका न कर दे। दिवाली आते ही मिलावटी मेवे की मिठाई का बाजार गर्म हो जाता है। आम दिनों की अपेक्षा दीपावली के दिन मिठाई की बिक्री कई गुणा ज्यादा बढ़ जाती है। ज्यादातर दुकानदार बाहर से सिथेटिक मेवे और पनीर लाकर उससे मिठाई बनाते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Oct 2019 06:41 PM (IST) Updated:Thu, 24 Oct 2019 06:27 AM (IST)
अंचल कार्यालय में युवक ने मचाया हंगामा, फेंका अभिलेख
अंचल कार्यालय में युवक ने मचाया हंगामा, फेंका अभिलेख

संवाद सहयोगी, निर्मली(सुपौल): भूमि सुधार उपसमाहर्ता के आदेश की प्रति लेकर बुधवार को अंचल कार्यालय आए एक युवक ने पहले अंचलाधिकारी को भला बुरा कहा फिर कार्यालय के टेबुल पर रखे अभिलेख को नीचे फेंक दिया। युवक के इस व्यवहार से कार्यालय में बैठे कर्मी हक्का-बक्का रह गए। अंचलाधिकारी के द्वारा अंचल गार्ड को बुलाने की आवाज पर युवक कार्यालय से निकल भागा। घटना की खबर पर अनुमंडल पदाधिकारी नीरज नारायण पांडे अंचल कार्यालय पहुंचकर वस्तु स्थिति से अवगत हुए। अंचलाधिकारी विनोद कुमार गुप्ता ने घटना की खबर से अपर समाहर्ता को भी अवगत कराया। पदाधिकारियों के आदेश पर उक्त युवक के ऊपर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।

---------------------------

क्या है मामला

नगर के वार्ड संख्या 4 स्थित जमीन का दाखिल-खारिज अंचल कार्यालय से रिजेक्ट होने पश्चात भूमि सुधार उप समाहर्ता निर्मली के न्यायालय से आदेश प्राप्त कर क्रियान्वयन के लिए अंचल कार्यालय युवक आया था। आदेश की प्रति का अवलोकन करते हुए अंचलाधिकारी ने कार्यालय के प्रधान सहायक को संबंधित मामले में अभिलेख खोलने का आदेश दिया। कितु युवक अपने पक्ष में जमाबंदी कायम करने का दबाव बना रहा था। इसी क्रम में युवक अंचलाधिकारी पर आगबबूला हो गया। युवक के उग्र रूप को देखते हुए अंचलाधिकारी ने आदेशपाल को अंचल गार्ड बुलाने का आदेश दिया। इतने में युवक कार्यालय से फरार हो गया। अंचलाधिकारी ने बताया कि विवादित भूमि से संबंधित मामला अधिकार वाद न्यायालय में चल रहा है। दखल कब्जा के बिदु पर आवेदनकर्ता के दाखिल खारिज आवेदन को स्वीकृत किया गया था। इधर, भूमि सुधार उप समाहर्ता निर्मली के न्यायालय से विधि सम्मत कार्रवाई करने का आदेश प्राप्त हुआ है। इस आदेश के अनुसार अभिलेख खोलना न्यायोचित है, कितु नगर का युवक भोला महतो बेवजह अपने पक्ष में काम करवाने के लिए दबाव बना रहा है।

chat bot
आपका साथी