नवनिर्वाचित प्रखंड प्रमुख और उपप्रमुख का किया गया स्वागत

प्रखंड मुख्यालय के सछ्वावना भवन में एक सादे समारोह आयोजित कर कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए नवनिर्वाचित प्रखंड प्रमुख सरीता सरोज और उपप्रमुख विजय कुमार मिस्त्री का स्वागत किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Jan 2022 10:46 PM (IST) Updated:Sat, 22 Jan 2022 10:46 PM (IST)
नवनिर्वाचित प्रखंड प्रमुख और उपप्रमुख का किया गया स्वागत
नवनिर्वाचित प्रखंड प्रमुख और उपप्रमुख का किया गया स्वागत

संस,केनगर (पूर्णिया)। प्रखंड मुख्यालय के सछ्वावना भवन में एक सादे समारोह आयोजित कर कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए नवनिर्वाचित प्रखंड प्रमुख सरीता सरोज और उपप्रमुख विजय कुमार मिस्त्री का स्वागत किया गया। स्वागत समारोह की अध्यक्षता प्रखंड कार्यपालक पदाधिकारी चंदन कुमार ने किया। समारोह में प्रखंड अंतर्गत पंचायत के मुखिया, पूर्व मुखिया, पंचायत समिति सदस्य और कई समाजसेवी ने भाग लिया। स्वागत समारोह में प्रखंड प्रमुख तथा उप प्रमुख को कार्यपालक पदाधिकारी एवं वर्तमान तथा पूर्व के जनप्रतिनिधियों ने बुके प्रदान कर एवं पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। मौके पर प्रखंड प्रमुख सरीता सरोज ने कहा कि आप सबों का प्यार और समिति सदस्यों के सहयोग से मुझे प्रमुख और विजय कुमार मिस्त्री को उपप्रमुख की जिम्मेदारी मिली है। आप सब ने जिस आशा से हम दोनों पर विश्वास कर ये जिम्मेदारी दी है मैं पूर्ण विश्वास दिलाता हुं कि प्रखंड के सभी जनप्रतिनिधि को साथ लेकर हमेशा कार्य करूंगा । पंचायत और प्रखंड की विकास के लिए जो राशि प्राप्त होगी उसे प्राथमिकता के साथ शतप्रतिशत कार्य किया जाएगा। सभी पंचायतों का समान रूप से विकास किया जाएगा। पंचायत और प्रखंड की जो समस्या होगी उसके समाधान के लिए प्रयास किया जाएगा। प्रमुख तथा उप प्रमुख ने विश्वास जताया कि आपसबों का जो प्यार, स्नेह और साथ मिला है वो आगे भी इसी तरह मिलता रहेगा। कार्यपालक पदाधिकारी चंदन कुमार ने कहा जनप्रतिनिधियों के सहयोग से सभी पंचायतों का समान रूप से विकास किया जाएगा। सरकार की जो भी योजना आएगी उसे शत-प्रतिशत धरातल पर उतारा जाएगा। मौके पर जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय कुमार ठाकुर ने प्रखंड तथा अंचल कार्यालय में अनियमितता को दूर करने तथा बिचौलिये तंत्र को समाप्त करने का अपील किया। समारोह की समाप्ति के बाद प्रखंड तथा उप प्रमुख ने बीआरसी कार्यालय, बाल विकास कार्यालय एवं अन्य कार्यालय का निरीक्षण किया। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि विद्यासागर मंडल, मुखिया राजेश कुमार साह, पूर्व मुखिया संतोष मिश्रा, मनोज यादव, हरिनंदन ठाकुर, शंकर ठाकुर आदि दर्जनो लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी