48 वर्षो से गिदराही में हो रही मां दुर्गा की पूजा-अर्चना

संवाद सूत्र मरौना (सुपौल) निर्मली अनुमंडल से बीस किलोमीटर दक्षिण तथा कोसी नदी के पांच सौ मीट

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 04:52 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 04:52 PM (IST)
48 वर्षो से गिदराही में हो रही मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
48 वर्षो से गिदराही में हो रही मां दुर्गा की पूजा-अर्चना

संवाद सूत्र, मरौना (सुपौल): निर्मली अनुमंडल से बीस किलोमीटर दक्षिण तथा कोसी नदी के पांच सौ मीटर पश्चिम हड़री पंचायत के गिदराही-झिगवा स्थित प्रसिद्ध मां दुर्गा की महिमा अपरंपार है। कहते हैं कि यहां पर सच्चे दिल से मांगी गई हर मन्नतें पूरी होती है। प्रत्येक वर्ष मां की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर लंबी कतार लगी हुई है लेकिन अब भक्तों द्वारा सिर्फ माता के सजावट व पूजा की ही व्यवस्था करनी होगी। यहां मां के आशीर्वाद से स्थानीय पूर्व पैक्स अध्यक्ष राधे प्रसाद यादव के बड़े पुत्र वायु सेना राज कुमार यादव द्वारा स्थाई प्रतिमा ही स्थापित करवा दी गई है। यहां माता के दरबार में सप्तमी व नवमी के दिन खासकर पुरुष व महिला श्रद्धालुओं की भीड़ मन्नतों के लिए लगती है। भक्त घंटों मां के समक्ष हाथ जोड़ अपनी मनोकामना पूरी होने के लिए विनती करते हैं।

पूर्व मुखिया स्व. राम प्रसाद यादव के द्वारा 1962 ई में यहां माता की पूजा अराधना शुरू की गई थी। श्रद्धालुओं की भीड़ मां की शक्ति और विश्वास का गवाह है। यहां प्रत्येक वर्ष मां की पूजा के साथ-साथ बड़ी धूमधाम से रामायण पाठ भक्तों द्वारा किया जाता है। मेला समिति या फिर मनोकामना पूर्ण होने वाले श्रद्धालु द्वारा रामायण पाठ पर बैठने वाले भक्त को नये वस्त्र दिए जाने की परंपरा है। समिति के अध्यक्ष रामदेव यादव ने बताया कि 48 वर्षो से पूजा व मेला का आयोजन किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी